फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Tired of drunken husband, wife hanged herself and died

Kannauj News: शराबी पति से तंग आकर पत्नी फंदे पर झूली, मौत

Mon, 08 Sep 2025 01:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Tired of drunken husband, wife hanged herself and died
कन्नौज। शराबी पति से तंग आकर पत्नी ने ससुराल में फंदा लगाकर झूल गई। मायके वालों को जब पता चला तो वह विवाहिता को जिला अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विवाहिता के पिता ने रविवार को पति समेत ससुरालीजनों पर बेटी को प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव फतुआंपुर निवासी भगवानदीन दोहरे की बेटी प्रीति की ससुराल कानपुर नगर जिले के अरौल थाना क्षेत्र के मदारपुर मकनपुर में ससुराल है। परिजनों के मुताबिक प्रीति ने शनिवार देर शाम शराबी पति से तंग आकर कमरे में साड़ी से फांसी लगा ली। मायके पक्ष के लोग उसे जिला अस्पताल लेकर आए। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता भगवानदीन ने आरोप लगाया कि छह वर्ष पहले उन्होंने कानपुर नगर थाना अरौल के ग्राम मदारपुर में बेटी की शादी हरिनाथ से की थी। हरिनाथ शराब पीने का आदी है और आए दिन बेटी के साथ मारपीट करता था। इससे तंग आकर प्रीति ने जान दे दी। मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। उसके चार बच्चे हैं। कोतवाल जितेंद्र प्रताप ने बताया कि मामला दूसरे जिले का है, वहां की पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed