फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   tirapan pheesadee ne lagavaee korona vaikseen

तिरपन फीसदी ने लगवाई कोरोना वैक्सीन

Thu, 25 Feb 2021 11:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
tirapan pheesadee ne lagavaee korona vaikseen
कन्नौज। गुरुवार को मेडिकल कालेज, जिला अस्पताल समेत सौ शय्या अस्पताल और सीएचसी में कोरोना वैक्सीन लगाई गई। 2029 में से 1088 फ्रंटलाइन वर्कर ही वैक्सीन लगवाने पहुंचे। अब तक 53 फीसदी ने वैक्सीन लगवाने में संजीदगी दिखाई है।
विज्ञापन

जिले के ग्यारह अस्पतालों के 22 बूथों पर टीकाकरण हुआ। पहला डोज लेने में अब तक लापरवाह रहे 768 में 85 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। सीएमओ डॉ. कृष्ण स्वरूप का कहना है कि स्टाफ फोन कर लोगों का बुला रहा है। मोबाइल पर मैसेज भेजा जा चुका है। इसके बाद भी लोग वैक्सीन लगवाने नहीं आ रहे। वैक्सीन पूरी तरह से जांच करने के बाद लगाई जा रही है। दोनों डोज लेना अनिवार्य है। टीकाकरण की दूसरी खुराक छूट गई तो टीके का सुरक्षा कवच कमजोर हो जाएगा। टीकाकरण में ऐसी लापरवाही संक्रमण की रोकथाम के प्रयासों पर भारी पड़ सकती है।
विज्ञापन

जिला हो चुका कोरोना मुक्त: सीएमओ
सीएमओ ने कहा कि जिला कोरोना मुक्त हो चुका है। इस समय जिले में कोई भी एक्टिव केस नहीं है। आपके आसपास या जानकारी में कोई व्यक्ति दूसरे प्रदेश या फिर जहां कोरोना संक्रमण तेजी पकड़ रहा, वहां से आता है तो तत्काल इसकी जानकारी नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या कोविड-19 कंट्रोल रूम 9569337737, 8528656344 या 9569514874 पर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed