{"_id":"62239d2bb162ad05b162d20a","slug":"tikakaran-kannauj-news-knp684038468","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल से शुरू होगा मिशन इंद्रधनुष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल से शुरू होगा मिशन इंद्रधनुष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज। कोरोना काल में टीकाकरण से छूटे दो साल तक के बच्चों और गर्भवती महिलाओं को नौ जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिए टीका लगाने को जिले में मिशन इंद्रधनुष अभियान चलाया जाएगा। पूरे जिले में सात मार्च से अभियान शुरू होगा।
इसके तहत गर्भवती महिलाओं और दो साल तक के बच्चों को नौ बीमारियों जैसे पोलियो, टीबी, गलाघोंटू, काली खांसी, टिटनेस, हेपेटाइटिस बी, जेई और खसरे से बचाव के लिए टीके लगाए जाते हैं। कोरोना के चलते अभियान प्रभावित हुआ था। अब सात मार्च से अभियान शुरू होगा। सीएमओ डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि जिले में 3242 गर्भवती महिलाओं और 9179 बच्चों को टीके लगाए जाएंगे।
सबसे पहले ईंट-भट्ठों, अति पिछड़े इलाकों में अभियान चलाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ राजस्व विभाग, शिक्षा , बाल विकास, समाज कल्याण, पंचायत राज विभाग और आपूर्ति विभाग का भी सहयोग लिया जाएगा।