फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Thrown out of house for not bringing Rs 5 lakh

Kannauj News: पांच लाख न लाने पर घर से निकाला

Sun, 03 Dec 2023 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Dec 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
Thrown out of house for not bringing Rs 5 lakh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


छिबरामऊ। क्षेत्र के एक कस्बे में रहने वाली महिला को ससुरालीजनों ने पांच लाख रुपये मायके से न लाने पर मारपीट कर बच्चों के साथ घर से निकाल दिया। पीड़िता ने एसपी को पत्र भेजकर आरोपी ससुरालीजनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।



क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने बताया कि निकाह के बाद से ही ससुरालीजनों का चाल-चलन अच्छा नहीं रहा और वह अतिरिक्त दहेज में पांच लाख रुपये की मांग को लेकर उसको प्रताड़ित करने लगे। कई बार समझौता कराया गया, लेकिन कुछ दिन बाद फिर उत्पीड़न शुरु हो गया। जेठ भी उस पर खराब नीयत रखता है और आए दिन उसके साथ छेड़छाड़ व अभद्रता करता है। 30 सितंबर को जेठ ने कमरे में घुसकर दबोच लिया और उसके कपड़े फाड़ने का प्रयास किया। 15 अक्तूबर को ससुरालीजनों ने उसको कमरे में बंद करके मारपीट की और उसकी हत्या करने का प्रयास किया। किसी तरह उसने अपनी जान बचाई। ससुरालीजनों ने उसे पहने हुए कपड़ों में बच्चों समेत घर से निकाल दिया, तब से वह मायके में रह रही है। 27 नवंबर को ससुरालीजनों ने उसके मायके आकर तलाक लेने की बात कहकर उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने बताया कि उसका पति जुआ व शराब का आदी है और कई बार अप्राकृतिक यौन शोषण करता है। पीड़िता ने एसपी को पत्र भेज आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed