{"_id":"64cfe1c89b1258ff9b08f417","slug":"three-teachers-working-in-the-name-of-others-were-dismissed-kannauj-news-c-214-1-knj1003-1462-2023-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: दूसरे के नाम पर नौकरी कर रहे तीन शिक्षक बर्खास्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: दूसरे के नाम पर नौकरी कर रहे तीन शिक्षक बर्खास्त
Sun, 06 Aug 2023 11:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Sun, 06 Aug 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
कन्नौज। बेसिक शिक्षा विभाग में एक बार फिर फर्जी दस्तावेजों से दूसरे के नाम पर नौकरी करने का मामला सामने आया है। विभागीय पड़ताल में पकड़ी गई गड़बड़ी के आधार पर बीएसए ने यहां तीन फर्जी शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया है। तीनों के खिलाफ एफआईआर के निर्देश दिए गए हैं।
गड़बड़ी का यह मामला 69ए000 शिक्षक भर्ती से जुड़ा है। जिले के तीन शिक्षकों ने दस्तावेजों में फर्जी अभिलेखों का उपयोग कर नौकरी हासिल की। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कौस्तुभ सिंह ने 69ए000 शिक्षक भर्ती में नियुक्त शिक्षकों की अभिलेखों का सत्यापन कराया था। इसमें इन तीनों के दस्तावेजों में गड़बड़ी मिली थी। बारीकी से हुई तफ्तीश में इन तीनों के अभिलेख फर्जी मिले थे। जांच में फर्जीवाड़ा पकड़े जाने पर तीन शिक्षकों की सेवा समाप्त कर दी गई है। बीएसए कौस्तुभ सिंह ने बताया कि मामला सामने आने पर तीनों शिक्षकों को नियमानुसार नोटिस जारी किया गया था। तीनों में से किसी ने भी समय पर अपना पक्ष नहीं रखा। ऐसे में अब इन तीनों के खिलाफ सेवा समाप्ति की कार्रवाई की गई है। तीनों के ही खिलाफ संबंधित बीईओ को एफआईआर के निर्देश दिए गए हैं।
99999999999
पहले भी 21 की सेवा हो चुकी है समाप्त
जिले में फर्जी दस्तावेज से नौकरी हासिल करने का यह कोई पहला मामला नहीं है। इसके पहले भी इसी भर्ती में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने यहां अलग-अलग स्कूलों में नौकरी कर रहे 21 शिक्षकों के दस्तावेज में गड़बड़ी पाई थी। इन सभी को भी बर्खास्त किया जा चुका है।
विज्ञापन
999999999999
इन तीन शिक्षकों की सेवा की गई समाप्त
-सौरिख ब्लॉक के शरीफपुर प्राइमरी स्कूल में तैनात फिरोजाबाद के शंभू नगर निवासी सहायक अध्यापक हेमेंद्र कुमार पुत्र बृजेन्द्र सिंह।
-सौरिख ब्लॉक के उलर प्राइमरी स्कूल में तैनात मैनपुरी के बेवर थाना के बमिया-परोखा निवासी स्वाति यादव पुत्री हौसला प्रसाद यादव।
-फिरोजाबाद के शिकोहाबाद स्वामीनगर निवासी बृजेश सिंह पुत्र जयराम सिंह (विद्यालय आवंटन नहीं कराया किन्तु कार्यभार ग्रहण किया)