फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Three officers responded sought

तीन अफसरों से जवाब-तलब

Sat, 26 Dec 2015 11:47 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Sat, 26 Dec 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
Three officers responded sought

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट के सभागार में

विज्ञापन
जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई। इसमें जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने कहा कि जननी सुरक्षा योजना के तहत अवशेष लाभार्थियों का खाता एक सप्ताह के अंदर खुलवाकर भुगतान करा दिया जाए। अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इस दौरान डीएम ने जलालाबाद, कन्नौज व हसेरन में लक्ष्य से कम टीकाकरण होने पर प्रभारी चिकित्साधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश सीएमओ को दिए। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने आशा, एएनएम को निर्देशित किया कि वे ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण कार्य बेहतर ढंग से करें।

कहा कि गर्भवती महिलाओं को अस्पताल तक पहुंचाकर स्वास्थ्य सेवाएं दिलाएं। प्रभारी चिकित्साधिकारी ग्राम सभा स्तर पर स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं को सही ढंग से क्रियान्वित कराएं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक न्याय पंचायत व ग्राम पंचायत में आशा एवं एएनएम व ग्राम प्रधानों की बैठक कराएं।

जिलाधिकारी ने कहा कि जननी सुरक्षा योजना के तहत जिन केंद्रों में शून्य डिलीवरी पाई गई है, वहां की आशा के खिलाफ कार्रवाई की जाए। ग्राम सभा स्तर पर चेक कराया जाए कि फाइलेरिया की दवा सही से बंटी या नहीं। उमर्दा में टीकाकरण एवं परिवार कल्याण कार्यक्रम की प्रगति कम होने पर उन्होंने नाराजगी जताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed