फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Three new cases of corona found again

Kannauj News: कोरोना के फिर मिले तीन नए मामले

Thu, 27 Apr 2023 11:24 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Thu, 27 Apr 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Three new cases of corona found again
कन्नौज। जिले में कोरोना का संक्रमण कम नहीं हो रहा है। पिछले 24 घंटे में जिले में तीन नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस तरह अब तक संक्रमितों की संख्या बढ़कर 26 हो गई है। इसमें सक्रिय मामलों की संख्या 11 है।
विज्ञापन

आसपास के जिलों की ही तर्ज पर अपने जिले में भी कोरोना का संक्रमण पांव पसार रहा है। चार महीने बाद इसी महीने में शुरू हुआ संक्रमण का सिलसिला लगातार जारी है। स्वास्थ्य महकमे की ओर से गुरुवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे में जिले के अलग-अलग हिस्सों में तीन लोगों में कोरोना का संक्रमण पाया गया है। तीनों ही महिलाएं हैं। इसमें एक महिला कन्नौज ब्लॉक के मढ़ारपुर निवासी महिला शामिल है। इसके अलावा छिबरामऊ ब्लॉक के गणेशपुर आर बहवलपुर की भी एक-एक महिला का नाम शामिल है। स्वास्थ्य महकमे के मुताबिक तीनों ही संक्रमितों को उनके घरों में ही होम आईसोलेट किया गया है। इसके अलावा पिछले दिनों संक्रमित मिले मानीमऊ के दंदौरान निवासी युवक को डिस्चार्ज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed