फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Three kilometer long jam on Ganga bridge

Kannauj News: गंगा पुल पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

Tue, 26 Dec 2023 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Tue, 26 Dec 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Three kilometer long jam on Ganga bridge
कन्नौज। गंगा स्थित मेहंदीघाट पर आड़ा- तिरछा खड़ी ट्रैक्टर- ट्रॉलियों से भीषण जाम लग गया। चार घंटे तक लगे जाम में सैकड़ों वाहन फंसे रहे। इस दौरान मरीज लेकर जा रही एक एंबुलेंस भी फंसी रही।
विज्ञापन

कन्नौज-हरदोई रोड पर सोमवार की सुबह से दोपहर तक करीब चार घंटा जाम लगा रहा। इस दौरान गाड़ियां रेंग कर चलती रहीं। पुल पर भी लंबा जाम लगा रहा। दोनों छोर लगे लंबे जाम से वाहन सवार परेशान हो गए। बताया गया कि यह जाम मेहंदीघाट पर शवों का अंतिम संस्कार के लिए पहुंचने वाली ट्रॉलियों को सड़क पर ही खड़े होने से लगा। इससे जाम लग गया। हरदोई और कन्नौज रूट से आने वाली गाड़ियों को पास होने में जगह कम पड़ा और देखते ही देखते दोनों छोर पर जाम लगने लगा। कन्नौज रूट पर मेहंदीघाट से मियांगंज तक करीब तीन किलोमीटर तक जाम लगा रहा। हरदोई रूट पर गंगा पुल से आगे मल्लावां तिराहे तक जाम लगा रहा। पुल पर जाम लगने से हर कोई परेशान दिख। मल्लावां की ओर से एक मरीज को लेकर जिला अस्पताल जा रही एंबुलेंस भी इसी जाम में फंसी रही। काफी देर बार उसे रास्ता मिला। हैरानी यह कि इस दौरान पुलिसकर्मी नदारद दिखे।
विज्ञापन


यातायात प्रभारी आफाक खान ने बताया कि वह शहर में यातायात की व्यवस्था संभाल रहे थे। हरदोई रोड पर जाम की जानकारी नहीं मिल सकी। कहा कि वहां पर पुलिसकर्मियों की तैनाती रहती है। जाम न लगे इसके लिए सतर्कता बरतने को कहा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed