{"_id":"63e3b0df2f27e3d4a80564c0","slug":"three-kg-sugar-for-rs-54-to-29-thousand-families-kannauj-news-c-12-1-71305-2023-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: 29 हजार परिवारों को 54 रुपये में तीन किलो चीनी.","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: 29 हजार परिवारों को 54 रुपये में तीन किलो चीनी.
Wed, 08 Feb 2023 07:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Wed, 08 Feb 2023 07:55 PM IST
विज्ञापन
- जनपद के अंत्योदय कार्ड धारकों को मिलेगा आज से लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी
कन्नौज। होली से एक महीने पहले ही जनपद के 29 हजार अंत्योदय कार्ड धारकों को तीन-तीन किलोग्राम चीनी 54 रुपये में मिलेगी। अक्तूबर, नवंबर व दिसंबर 2022 के सापेक्ष प्रति कार्ड पर यह लाभ मिलेगा। साथ ही आठ से 15 फरवरी तक पात्र गृहस्थी व अंत्योदय कार्डधारकों को निशुल्क गेहूं व चावल भी दिया जाएगा। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत जनवरी का राशन बुधवार से बांटा जाएगा।
डीएसओ राजीव मिश्र ने बताया कि अंत्योदय कार्ड धारकों को चीनी के अलावा प्रति कार्ड 14 किलोग्राम गेहूं व 21 किलोग्राम चावल निशुल्क दिया जाएगा। पात्र गृहस्थी के कार्डधारकों को प्रति यूनिट पांच किलोग्राम राशन मिलेगा निशुल्क। इसमें दो किलो गेहूं व तीन किलो चावल शामिल है। 15 फरवरी को वितरण के अंतिम दिन मोबाइल पर आए ओटीपी के जरिए राशन बांटा जाएगा। वितरण के सभी दिनों में पोर्टेबिलिटी सुविधा भी लागू रहेगी। ई-पॉस मशीनें सुबह छह से रात नौ बजे तक काम करेंगी। वितरण के दौरान पर्यवेक्षकों की भी ड्यूटी लगाई गई है।