फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Three innocents fell in the drain near the highway, one died

हाईवे के पास नाले में गिरे तीन मासूम, एक की मौत

Sat, 10 Jul 2021 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Three innocents fell in the drain near the highway, one died
सिकंदरपुर(कन्नौज)। निर्माणाधीन हाईवे के किनारे पानी की निकासी के लिए नाला खुदवाया गया है। दोपहर में पानी में खेलते समय पैर फिसलने से तीनों बच्चे इसमें गिर गए। दो बच्चों की जान बच गई। एक की मौत हो गई।
विज्ञापन

सिकंदरपुर कस्बे में हाईवे निर्माण के लिए बाईपास निकाला गया है। पानी निकासी के लिए मजदूरों ने हाईवे के किनारे नाला खोद दिया। शनिवार दोपहर लगभग तीन बजे आंबेडकर नगर मोहल्ले का सोनू (7) पुत्र साजिद यहीं के जुनैद (7) व समीर (6) पुत्र कयूम के साथ खेल रहा था। इस दौरान पैर फिसलने से तीनों बच्चे नाले में गिर गए। जुनैद किसी तरह नाले से बाहर निकल आया। उसने घर पहुंचकर अपने पिता को जानकारी दी। कयूम ने मौके पर पहुंचकर पानी में डूबे समीर और सोनू को बाहर निकाला। काफी देर तक नाले की मिट्टी में दबे रहने से सोनू की हालत बिगड़ गई। इस बीच सोनू के परिजन भी पहुंच गए। यह उसे सौ शय्या चिकित्सालय ले गए। यहां चिकित्सकों ने सोनू को मृत घोषित कर दिया। सोनू का शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

सुबह दिल्ली से लौटे थे सोनू के पिता
सोनू के पिता साजिद दिल्ली की बेकरी फैक्टरी में नौकरी करते हैं। वह सुबह दिल्ली से अपने परिवार से मिलने आए थे। घर पहुंचने के कुछ घंटे बाद बेटे की डूबने से मौत हो गई। साजिद के दो बच्चों में सोनू सबसे बड़ा था। एक बेटी लाडो (2) है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed