फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Three crore owed to 675 vehicle owners, RC issued

675 वाहन स्वामियों पर तीन करोड़ बकाया, आरसी जारी

Fri, 15 Nov 2019 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
Three crore owed to 675 vehicle owners, RC issued
सहायक उपसंभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। जिले में करोड़ों रुपये का टैक्स बकाया होने के बाद भी 1500 से अधिक वाहन सड़कों पर दौड़ रहे हैं। इनमें 50 हजार से अधिक बकाया वाले 675 वाहन स्वामियों को आरसी जारी की गई है। एआरटीओ ने बताया कि 675 वाहन स्वामियों पर करीब तीन करोड़ रुपये की धनराशि बकाया है। समय निकलने के बाद भी टैक्स न जमा करने पर इनसे वसूली की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

सहायक उपसंभागीय परिवहन अधिकारी की सख्ती के बाद भी करीब 1500 वाहन स्वामी बकाया जमा नहीं कर रहे हैं। चेकिंग अभियान चलाकर कई वाहनों को पकड़ा गया है। इसके बाद भी स्थिति में ज्यादा सुधार नहीं दिख रहा है। 675 वाहन ऐसे हैं, जिनमें प्रत्येक पर 50 हजार से ज्यादा बकाया है। इन वाहन स्वामियों को एआरटीओ संजय कुमार झा ने सितंबर माह में नोटिस व मांग पत्र भेजा था। तब 15 दिन के अंदर बकाया टैक्स की धनराशि हरहाल में जमा करने की हिदायत दी गई थी। दो माह बीतने के बाद भी इन वाहन स्वामियों ने टैक्स जमा नहीं किया है। अब परिवहन कार्यालय की ओर से आरसी जारी की गई हैं। जिले की तीनों तहसीलों के तहसीलदार को आरसी भेज दी गई हैं। इन वाहन स्वामियों से तहसील स्तर से टैक्स की वसूली की जाएगी।
विज्ञापन

एआरटीओ ने बताया कि सभी वाहन नहीं चल रहे हैं। संबंधित वाहन कहां है, यह भी नहीं बताया गया है। यदि वाहन को कटवा दिया है तो इसकी जानकारी नहीं दी गई है। इनमें से केवल 19 वाहन स्वामियों ने वाहन कटवाने की जानकारी दी है। इनके मामलों को निस्तारित करने की कार्रवाई की जा रही है। जो वाहन मार्गों पर चल रहे हैं, उन्हें पकड़ने की कार्रवाई की जा रही है। कई वाहनों को सीज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed