फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Three caught with spurious liquor sent to jail

Kannauj News: नकली शराब संग पकड़े गए तीन भेजे गए जेल

Sun, 26 Feb 2023 11:22 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Sun, 26 Feb 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
Three caught with spurious liquor sent to jail
गुरसहायगंज। होली पर नकली शराब का कारोबार करने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कसा है। जलालाबाद के अनौगी रोड स्थित ठेके से बरामद किए गए मिलावटी शराब के जखीरा के साथ पकड़े गए आरोपियों को जेल भेज दिया गया। उसमें तालग्राम के पूर्व और निर्वतमान चेयरमैन का भतीजा भी शामिल है। इस मामले में ठेका मालिक सहित दो लोगों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

दरअसल, गुरसहायगंज पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने शुक्रवार की देर रात कस्बे जलालाबाद से अनौगी जाने वाले मार्ग पर स्थित अंग्रेजी शराब ठेका पर छापा मारकर 30 पेटी शराब बरामद की थी। इसमें 250 लीटर शराब में मिलावट थी। पुलिस ने मौके पर से ही तालग्राम नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन दिनेश यादव का भतीजा अंकिता यादव सहित तालग्राम के ही रूरा खेड़ा निवासी जितेंद्र पाल और संदीप पाल को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक रूद्र प्रताप नारायण त्रिपाठी ने बताया कि अंग्रेजी शराब में मिलावट कर उसकी बिक्री कर रहे उन तीनों लोगों के पास मौके से 30 शराब की पेटी में अलग-अलग ब्रांड की 250 लीटर शराब बरामद की गई। इस मामले में शामिल शराब ठेकेदार तालग्राम के नक्कालान निवासी कुसुम भदौरिया और सदर कोतवाली के देवधरा निवासी अंकित अवस्थी पर भी रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed