{"_id":"65469081ea5bd4dba00564b4","slug":"three-bike-riders-injured-in-car-collision-kannauj-news-c-214-1-knj1003-5049-2023-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: कार की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: कार की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग घायल
Sun, 05 Nov 2023 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Sun, 05 Nov 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
तालग्राम। तेराजाकट मार्ग पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी भेजा। बाद में वहां से रेफर कर दिया गया है। बाइक चालक हेलमेट लगाए थे। क्षतिग्रस्त कार को पुलिस ने कब्जे में लिया है। चालक कार छोड़ मौके से भाग गया।
ललितपुर थाना जाखलोन गांव धौरा निवासी करन सिंह (28) आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के तालग्राम टोल प्लाजा पर उतरकर बाइक से तेराजाकट की तरफ जा रहे थे। साथ में उनके गांव का मुल्ली (26) व झांसी चिरगांव निवासी भानसिंह (25) भी थे। शनिवार शाम छह बजे जैसे ही थाना तालग्राम के चौधरी कृपाल सिंह इंटर काॅलेज के पास पहुंचे। तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे तीन बाइक सवार घायल हो गए। कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। चालक कार छोड़ मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को सीएचसी भर्ती कराया। गंभीर रूप से घायल होने पर डाॅक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को मेडिकल काॅलेज तिर्वा रेफर कर दिया है। पुलिस ने कार व बाइक को कब्जे में लेकर थाने खड़ा करा दिया है।