{"_id":"613cef518ebc3ec91c3f2e11","slug":"threatening-to-kill-the-contractor-by-showing-a-firearm-kannauj-news-knp651609398","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेकेदार को तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठेकेदार को तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालग्राम(कन्नौज)। शटरिंग की सेटिंग सही नहीं होने से सरकारी बरात घर का लिंटर लटक गया। इसका विरोध करने पर शटरिंग मालिक ने ठेकेदार को तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए तहरीर दी गई है।
कोतवाली गुरसहायगंज के मोहल्ला अफसरी निवासी नदीम खां ने बताया कि वह केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की निधि से सकरवारा बगुलियाई मंदिर के पास बरातघर का निर्माण करा रहे हैं। बरात घर के लिंटर के लिए ताहपुर निवासी शटरिंग मालिक को ठेका दिया था। ठेके की तय धनराशि पहले दे दी। शटरिंग मालिक ने श्रमिकों को लगा कर लिंटर डाल दिया। शनिवार को लिंटर खोला गया तो शटरिंग की सेटिंग सही नहीं होने से बीम और लिंटर के बीच लटकाव हो गया। इसका विरोध किया तो मालिक ने तीन लोगों को बुलाकर गाली गलौज करते हुए तमंचा दिखा जान से मारने की धमकी दी।
वहीं थाना प्रभारी कृष्णलाल पटेल का कहना है कि जांच की जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।