{"_id":"646fa35023f6199e5a0f6417","slug":"threat-of-second-marriage-for-not-getting-two-lakhs-in-dowry-kannauj-news-c-12-1-252594-2023-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: दहेज में दो लाख न मिलने पर दूसरी शादी की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: दहेज में दो लाख न मिलने पर दूसरी शादी की धमकी
Thu, 25 May 2023 11:35 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Thu, 25 May 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
तिर्वा। दहेज में दो लाख रुपये व एक सोने की चेन न मिलने पर पति ने दूसरी शादी करने की धमकी देते हुए पत्नी को घर से निकाल दिया। कार्रवाई करने पर पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता जब कोतवाली पहुंची तो पुलिस ने कार्रवाई करने से मना कर दिया। ऐसे में एसपी से गुहार लगाई। अब एसपी के आदेश पर पुलिस ने सात ससुरालियों पर रिपोर्ट दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के अलीनगर ग्रामसभा के दानेहार गांव निवासी गौरी ने बताया कि परिजनों ने 20 जून 2022 को बिधूना क्षेत्र के कुसौली मौजा के बेलपुर गांव निवासी विनय के साथ शादी की थी। शादी के कुछ दिन बाद ही पति समेत ससुरालीजन दहेज में दो लाख रुपये व एक सोने की चेन की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर प्रताड़ित व दूसरी शादी करने की धमकी देते हुए 18 सितंबर 22 को घर से निकाल दिया। कई बार परिजनों ने पंचायत के माध्यम से समझौता करने का प्रयास किया पर ससुरालीजन मांग पर अड़े रहे। पिछले महीने 14 अप्रैल को पति विनय के साथ एक अज्ञात युवक घर आया और जबरदस्ती करके कुछ पेपरों पर हस्ताक्षर कराने का प्रयास करने लगा। विरोध पर मारपीट करने लगे। परिजनों का आता देख वह लोग कोई भी कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़िता कोतवाली पहुंची तो पुलिस ने कोई भी कार्रवाई करने से मना कर दिया।
बुधवार को एसपी के आदेश पर पुलिस ने पति विनय कुमार, ससुर बनवारी लाल, जेठ अनिल कुमार व विमल, जेठानी निशा व रेखा व सास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षण जितेंद्र सिंह पाल ने बताया कि मामले की जांचकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।