{"_id":"9f1c2635289201056bec92f4defd119e","slug":"thousands-liter-in-excise-raid-was-lhn-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आबकारी के छापे में हजारों लीटर लहन मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आबकारी के छापे में हजारों लीटर लहन मिली
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Wed, 07 Oct 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आबकारी टीम ने खाड़ेदेवर गांव की गिहार बस्ती में
विज्ञापन
छापा मारकर 50 लीटर बनी हुई शराब बरामद की। दो हजार लीटर लहन मौके पर नष्ट
किया गया। कार्रवाई के दौरान गिहार बस्ती के अधिकांश पुरुष मौके से भाग
निकले।
पंचायत चुनाव के दौरान धड़ल्ले से बिक रही कच्ची शराब के मामले को संज्ञान में लेकर डीएम के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी दिनेश चंद्र कटियार ने आबकारी निरीक्षक पीके सोनकर, महेंद्र कौशल, आरक्षी वीपी दीक्षित, शिवसागर, करन सिंह यादव, गुलाब चंद्र, नितीष दीक्षित के साथ गिहार बस्ती में छापा मारा।
टीम ने घरों में घुसकर रखे गए 20 लीटर की कैन में भरे लहनों को जमीन से बाहर निकालकर नष्ट कर दिया। कई कैनें बाहर खेतों में भी छुपाकर रखी गई थी। इस दौरान बस्ती की कुछ महिलाओं ने विरोध किया, पर पुलिस के कड़े रुख के चलते सभी वापस लौट गई।
आबकारी टीम के मुताबिक करीब दो हजार लीटर लहन मौके पर नष्ट किया गया है। सैकड़ों खाली पालीथिन भी बरामद की गई है। 50 लीटर शराब भी मौके से मिली है।