{"_id":"6453ffce3faa9f91fc038174","slug":"those-who-saw-our-horoscope-themselves-lost-to-sp-kannauj-news-c-12-1-216826-2023-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: हमारी कुंडली देखने वाले खुद सपा से हार गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: हमारी कुंडली देखने वाले खुद सपा से हार गए
Fri, 05 May 2023 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Fri, 05 May 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
कन्नौज। नगर निकाय चुनाव के पहले चरण की वोटिंग के दौरान कन्नौज पहुंचे सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भाजपा पर चुनाव में धांधली का आरोप लगाया है। बिना नाम लिए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पर भी पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि मेरी कुंडली देखने वाले खुद अपनी कुंडली नहीं देख पाए और विधानसभा चुनाव में सपा से सीट से हार गए। दरअसल एक दिन पहले ही बुधवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने तंज किया था कि अखिलेश यादव की कुंडली में अगले 25 साल तक राजयोग नहीं है।
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव लगातार दूसरे दिन गुरुवार को भी कन्नौज में रहे। यहां उन्होंने पार्टी कार्यालय में एससी समाज के लोगों के साथ बंद कमरे में बैठक की। नगर निकाय चुनाव में जीत हासिल करने के लिए उनके साथ रणनीति बनाई। बैठक के बाद मीडिया से रूबरू हुए। भाजपा पर जमकर हमला बोला। कहा कि गुरुवार को जहां-जहां वोटिंग हो रही है, वहां से भाजपा के लोगों की ओर से मनमानी और धांधली की खबर आ रही है। सुनवाई नहीं हो रही है। पुलिस का दुरुपयोग हो रहा है। कहा कि चुनाव आयोग की गाइड लाइन है कि जो लोग लाइन में लग जाएगा उसको वोट डालने का मौका मिलेगा। ऐसा नहीं हो रहा है। चुनाव आयोग से अपील है कि जो लोग लाइन में लग जाएं, उनको वोट डालने दिया जाए। कहा कि एजेंसियां थाने जैसा सुलूक कर रही हैं। जनता जान गई है कि ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स सरकार के इशारे पर काम कर रही है। मीडिया के सवाल के जवाब में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या के लिए कहा कि वह पिछड़े हैं, मुख्यमंत्री उन्हें आगे नहीं बढ़ने दे रहे। अगर अपने स्वार्थ में कहीं कुंडली दिखवाने गए तो मुख्यमंत्री उनको व्हील चेयर पर बैठा देंगे।
-- -- -- -- -- -- -- --
केशव प्रसाद मौर्य पर चुन-चुन कर हमला,
-अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं को दिया निकाय चुनाव में जीत का मंत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
कन्नौज। निकाय चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों की कामयाबी की जतन में लगातार दूसरे दिन भी कन्नौज पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने डिप्टी सीएम पर खूब हमला बोला। डिप्टी सीएम की ओर से कन्नौज की जनसभा में किए गए तंज पर बिना उनका नाम लिए कई कटाक्ष किए। कहा कि इनका हिसाब किताब बहुत पुराना है। प्रयागराज के लोग जानते हैं। इन्होंने पर्ची छपवाई थी। हालांकि हाईकोर्ट ने खत्म कर दिया। सरकार ने ही केस वापस ले लिया।
विज्ञापन
कटाक्ष किया कि फर्जी पर्ची छपवाकर चंदा लिया था। सोचिए ऐसे लोग क्या उत्तर प्रदेश का विकास करेंगे। कहा कि हर मंच से हमारी कुंडली दिखवाने की बात कहने वाले अपनी कुंडली क्यों नहीं दिखवा रहे हैं। वह अपना चुनाव सपा से ही हार गए। इसका मतलब जहां कुंडली दिखवा रहे हैं, उसको बदलना पड़ेगा। कहा कि आपकी कुंडली में क्या है बस यही जी हजूरी। पिछड़े ही बने हैं, अगड़ों का मुकाबला नहीं कर पाएंगे। चाहिए कि मुख्यमंत्री की कुंडली देख लें, जिनकी वजह से उन्हें कुछ हासिल नहीं हो रहा है। कटाक्ष किया कन्नौज की सभी सीटें जीतने का दावा करने वाले डिप्टी सीएम अपनी जनसभा में सीटें तक नहीं भर सके। कुर्सियां खाली पड़ी रह गईं। इस दौरान जिलाध्यक्ष कलीम खां, पूर्व विधायक कल्याण सिंह दोहरे, पूर्व विधायक अनिल दोहरे, बउअन तिवारी, नाजिम खां, सर्वेश अंबेडकर, नेम सिंह यादव, रजनीकांत यादव, हसीब हसन, उदयप्रातप सिंह, अभय दोहरे, विनोद यादव सहित कई कार्यकर्ता रहे।
-- -- -- -- -- -- -- --
बीजेपी की उपलब्धि है सिर्फ गरीबी
अखिलेश यादव ने इस दौरान भाजपा पर खूब हमला बोला। कहा कि लोग महंगाई और बेरोजगारी से परेशान हैं। किसान को कुछ मिल नहीं रहा है। नौजवानों को भी नौकरी नहीं है। मुख्यमंत्री कहते हैं कि 100 में चार बेरोजगार हैं। जिन लोगों को 200 रुपये का अनाज भी नहीं मिल रहा है, वह वन ट्रिलियन डॉलर इकॉनामी क्या समझेंगें। बीजेपी 80 करोड़ लोगों को अनाज दे रही है, यह उनकी उपलब्धि है। लोगों को गरीब कर दिया। गरीबी ही उनकी उपलब्धि है। ये दुनिया में बताएंगे कि हां हमारे यहां गरीब लोग ज्यादा हैं।
-- -- -- -- -- -- -- --
समाजसेवी गिरीशभान के आवास पर जाकर की मुलाकात
पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं संग बैठक के बाद अखिलेश यादव कलक्ट्रेट के करीब स्थित समाजसेवी गिरीशभान से मिलने उनके आवास पर भी पहुंचे। वहां करीब आधा घंटा रहे। शहीद चंद्रभान सिंह मेमोरियल एकेडमी के संचालक गिरीशभान के परिवार से मिले। उनके पूर्वजों के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। हालांकि इस मुलाकात के पीछे नगर पालिका चुनाव में एससी समाज के वोटरों को पार्टी के प्रति लामबंद करने की कोशिश के तौर पर भी देखा जा रहा है।