फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   " Those who kill Rob Booth shot '

‘बूथ लूटने वालों को मार दें गोली’

Fri, 04 Dec 2015 12:27 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Fri, 04 Dec 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
" Those who kill Rob Booth shot '

शनिवार को होने वाले मतदान को लेकर कोतवाली परिसर में

विज्ञापन
आयोजित बैठक के दौरान एसपी कलानिधि नैथानी ने निर्देश देते हुए कहा कि मतपेटियां लूटने वालों के साथ सख्ती से निपटा जाए। डीएम अनुज झा ने चुनाव के दौरान शराब या रुपये बांटने की शिकायत पर प्रत्याशियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए।

तीसरे चरण के होने वाले चुनाव को लेकर डीएम व एसपी ने संयुक्त रूप से कोतवाली परिसर में जिले के अफसरों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि संवेदनशील प्लस मतदान केंद्रों पर कड़ी नजर रखी जाए। मतदान के दौरान गड़बड़ी करने वाले लोगों को तत्काल हिरासत में लिया जाए।

एसपी ने पुलिस कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि बूथ लूटने का प्रयास करने वालों को तत्काल गोली मार दी जाए। उन्होंने कहा कि यदि किसी बूथ पर बवाल हुआ तो संबंधित पुलिस कर्मियों को बख्शा नहीं जाएगा। क्षेत्र में लगी कलस्टर मोबाइलें लगातार भ्रमण करती रहें। कोई मोबाइल टीम खड़ी मिली तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।

इसके अलावा जिन लोगों को रेड कार्ड दिया गया है, वह व्यक्ति यदि कहीं घूमते मिले तो उनको तत्काल हवालात में डाला जाए। बैठक के बाद सभी आला अफसर मझपुर्वा गांव पहुंचे। यहां मतदान केंद्र पर उम्मीदवारों के साथ बैठक की। इस दौरान डीएम ने प्रत्याशियों से कहा कि कोई उम्मीदवार लगातार मतदान केंद्रों के चक्कर नहीं लगाएगा।

दो बार से अधिक दिखाई पड़ने पर उसको हिरासत में ले लिया जाएगा। डुड़वा बुजुर्ग में हुई बैठक के दौरान अधिकारियों ने चेतावनी दी कि मतदान में गड़बड़ी करने वालों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा। बैठक में एसडीएम छिबरामऊ महेश चंद्र दीक्षित, सीओ सदर करन सिंह, सीओ छिबरामऊ बीपी सिंह सोलंकी, एसडीएम तिर्वा उदयवीर सिंह, सीओ तिर्वा एसपी सिंह व सभी कलस्टर मोबाइल टीम के इंचार्ज मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed