फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   This time the storm of India alliance, Modi will not become Prime Minister: Rahul

इस बार इंडिया गठबंधन का तूफान मोदी नहीं बनेंगे प्रधानमंत्री : राहुल

Sat, 11 May 2024 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
This time the storm of India alliance, Modi will not become Prime Minister: Rahul
कन्नौज/कानपुर। चौथे चरण में होने वाले चुनाव के लिए कन्नौज-कानपुर में हुईं इंडिया गठबंधन की संयुक्त रैलियों में कांग्रेस नेता राहुुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला। राहुल ने कहा कि देश में इंडिया गठबंधन का तूफान आ रहा है।
विज्ञापन

यूपी में सबसे बड़ा बदलाव होगा। अब तय हो गया है कि नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे। कन्नौज सीट से अखिलेश यादव को जिताने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि गठबंधन की सरकार गरीबों को उनका हक देगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को कन्नौज शहर के बोर्डिंग ग्राउंड पर हुई जनसभा में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर हमला बोला। कहा कि अपने 22 अमीर दोस्तों के मोदी जी ने 16 लाख करोड़ रुपये माफ कर दिए। इंडिया गठबंधन की सरकार किसानों का कर्ज माफ कर हर गरीब परिवार को हर साल बैंक खाते में एक लाख रुपये देगी। यह सिलसिला तब तक जारी रहेगा, जब तक हर परिवार गरीबी रेखा से ऊपर नहीं हो जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि पिछले 10 साल से प्रधानमंत्री ने अपने मित्रों अंबानी और अडानी का नाम नहीं लिया। इस बार घबराए हुए हैं। कहा कि मैंने कोरोना के समय में कहा था, सरकार फेल है। जिस कंपनी से वैक्सीन लेकर लोगों को लगवाई, उसी से इलेक्टोरल बांड के नाम पर करोड़ों का चंदा ले लिया।

अखिलेश यादव ने वैक्सीन प्रकरण पर केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि जिस कंपनी ने बनाई वह वापस मंगा रही है। ज्ञान देने वाले बताएं पहले कैसे नहीं पता चला। उन्हें तो बादल से रडार और नाले से गैस बनाने की जानकारी है।

कानपुर में इंडी गठबंधन के प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा करने राजकीय इंटर कॉलेज चुन्नीगंज पहुंचे कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंच से मेड इन कानपुर को बढ़ाने पर जोर दिया। आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने कहा कि स्कूल, शिक्षा, सड़क में नाकाम रही यह सरकार काम करने वालों के पीछे पड़ी है।
चौथे चरण का चुनाव प्रचार खत्म होने से एक दिन पहले हुई इंडिया गठबंधन की रैली में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी खूब आक्रामक दिखे। केंद्र की सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर खूब हमलावर रहे। भाजपा पर संविधान को खत्म करने की साजिश रचने का आरोप लगाकर बोले ऐसा नहीं होने देंगे। संविधान की किताब दिखाकर बोले, हम इसकी रक्षा करेंगे। इसकी मदद से गरीबों को उनका हक दिलाएंगे। बेरोजगारों को नौकरी मिलेगी। गरीबों की जिंदगी बदल जाएगी।
तीखी धूप और गर्म हवा के थपेड़ों के बीच शुक्रवार की भरी दोपहरी में पसीने से लथपथ कार्यकर्ताओं का हुजूम उस समय जोश में आ गया, जब बोर्डिंग ग्राउंड में हुई इंडिया गठबंधन की जनसभा में बोलने के लिए राहुल गांधी ने माइक संभाला। भीड़ के उत्साह को देखते हुए उन्हें बब्बर शेर बताया। राहुल गांधी को देखने और सुनने के लिए उत्साही भीड़ ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया। भीड़ के जोश को देखते हुए उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन का तूफान आ रहा है। भाजपा की सबसे बड़ी हार यूपी में होने जा रही है। यूपी में बदलाव की बयार चल रही है। जनता ने मन बना लिया है।

प्रधानमंत्री पर हमला बोलते हुए कहा कि 10 साल तक अडानी और अंबानी का नाम नहीं लिया। मगर अब जब कोई डर जाता है तो उन्हीं लोगों का नाम लेते हैं, जो सोचते हैं बचा पाएं। इसीलिए नरेंद्र मोदी ने अपने दो मित्रों का नाम ले लिया कि भइया मुझे बचाओ, इंडिया गठबंधन ने मुझे घेर लिया है। मैं हार रहा हूं। मुझे बचाओ। अडानी-अंबानी मुझे बचाओ। आप गारंटी ले लो, नरेंद्र मोदी हिन्दुस्तान के प्रधानमंत्री नहीं बनने वाले हैं। उनके इस जोशीले भाषण पर भीड़ ने शोर के साथ तालियां बजाईं। हाथ में संविधान की किताब दिखाते हुए बताया कि इसे देखिए। भाजपा इसे खत्म करना चाह रही है। हम ऐसा नहीं होने देंगे। इसकी रक्षा करेंगे। इसमें लिखी बातों के मुताबिक देश की गरीब जनता की जिंदगी बदलनी है।

अपने 20 मिनट के संबोधन की शुरुआत राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने के साथ किया। कहा कि हमारे कार्यकर्ता बब्बर शेर हैं। अब तो गठबंधन हो गया है। मिलकर शिकार कर रहे हैं। मंच पर बैठे अखिलेश यादव भी इस पर मुस्कुराते रहे।
अपने संबोधन के दौरान राहुल गांधी ने दो बार अखिलेश यादव को जिताने की अपील की। अपने संबोधन के बीच में उन्होंने कहा कि यूपी में बदलाव की लहर के बीच अखिलेश यादव जी रिकॉर्ड वोटों से जीतेंगे। संबोधन के समापन पर उन्होंने जोर देते हुए कहा कि मेरे भाई अखिलेश यादव को भारी मतों से जीत दिलानी है। इस पर कार्यकर्ताओं के शोर के बीच खुद अखिलेश यादव ने भी हाथ उठाकर अभिवादन किया।
संबोधन के बीच किसी ने बताया कि जनसभा में आ रही 250 से ज्यादा गाड़ियों को रोक दिया गया। इस प राहुल गांधी ने कहा कि चाहे 250 रोको, 400 रोको या हजार रोको। जनता नहीं रुकने वाली। यहां आने वाली जनता भाजपा की विदाई करने वाली है।
राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर हमला बोला कि उन्होंने अपने 22 अमीर मित्रों का 16 लाख करोड़ रुपये माफ कर दिया। जो पैसा जनता के पास होना चाहिए था, वह अमीरों के पास पहुंच गया। इतनी रकम से 24 साल तक मनरेगा में रोजगार मिलता।
राहुल गांधी ने इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर होने वाले फायदे की स्कीम समझाई। कहा कि गरीब परिवार के लिए काम होगा। ऐसे गरीबों की पहचान की जा रही है। दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों, वंचितों को उनका हक दिया जाएगा। इन परिवारों की महिलाओं के बैंक खाते में हर साल एक लाख रुपया भेजा जाएगा। महीना का 8,500 रुपये। यह रकम हर महीने जाएगी, खटाखट, खटाखट, खटाखट। उनके बताने के अंदाज पर लोगों ने खूब तालियां बजाईं।
जैसे मोदी जी ने 22 मित्रों की जिंदगी बदली है, उसी तरह हम करोड़ों लोगों को लखपती बनाने जा रहे हैं। यह हर महीने मिलेगा। तब तक मिलेगा, जब तक परिवार गरीबी रेखा से ऊपर नहीं आ जाएगा। मीडिया में कहा जा रहा है कि इंडिया गठबंधन गरीबों की आदत खराब कर रहा है, मैं कहता हूं, मोदी जी ने 22 मित्रों को दिया, उनकी आदत नहीं बिगड़ी, गरीबों की कैसे बिगड़ जाएगी। वह अंबानी-अडानी को देना चाहते हैं, हम गरीबों और मजदूरों को। बेरोजगारों से कोरोना में थाली पिटवाने वालों ने उन्हें नौकरी नहीं दी। हम देंगे। पक्की नौकरी हमारी पहली गारंटी है। किसानों का कर्जा माफ होगा। मजदूरों की मजदूरी बढ़ेगी। यही वजह है कि अब इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है।


इंडिया गठबंधन की साझा रैली के दौरान पहले अखिलेश यादव पहुंचे। उसके बाद राहुल गांधी आए। अखिलेश यादव ने राहुल गांधी का हेलीपैड पर स्वागत किया। साथ ही मंच तक लेकर पहुंचे। दोनों ने हाथ उठाकर भीड़ का अभिवादन किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने उन्हें कन्नौज का इत्र भी तोहफे में दिया। राहुल गांधी ने इत्र के डिब्बे को जनता को भी दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed