फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Thieves targeted the dargah and mosque

चोरों ने दरगाह और मस्जिद को बनाया निशाना

Mon, 07 Oct 2019 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
Thieves targeted the dargah and mosque
कन्नौज। चोरों द्वारा धार्मिक स्थलों से चोरी का सिलसिला जारी है। दो धार्मिक स्थलों पर हुई चोरी के बाद चोरों ने दूसरे दिन दो और स्थलों से चोरी की। धार्मिक स्थलों पर हो रही चोरियों से लोगों में आक्रोश है। े
विज्ञापन

शुक्रवार रात चोरों ने हाजी शरीफ मोहल्ला में स्थित मंदिर और दरगाह में चोरी की थी। शनिवार रात चोरों ने फिर धार्मिक स्थलों को निशाना बनाया। चोरों ने सुल्तानपुर दरगाह का ग्रिल काटकर रखे दानपात्रों को तोड़ कर नगदी पार कर दी। इसके बाद चोरों ने हाजगंज मस्जिद में लगे साउंड सिस्टम को पार कर दिया। सुबह दोनों धार्मिक स्थलों में हुई चोरी देखकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सुल्तानपीर दरगाह की देखरेख करने वाले हाजी बसीरुद्दीन उर्फ बस्सू मियां निवासी कचहरी टोला ने पुलिस को चोरी की तहरीर दी है। जबकि मस्जिद की देखरेख करने वाले विलाल पुत्र जुलफिकार ने तहरीर दी है। कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि छानबीन चल रही है। जल्द चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

प्रमुख मंदिरों में चोरी की आशंका
एक माह में जिले के करीब 12 मंदिरों में भी चोरी हो चुकी है। नवरात्र के कारण शहर के प्रमुख मंदिरों के दानपात्रों में दान के रूप में काफी नगदी जमा हो चुकी है। इससे धार्मिक स्थलों से चोरी करने वाले गिरोह की नजर शहर के प्रमुख मंदिरों पर भी है। अगर पुलिस ने जल्द गिरोह पर शिकंजा न कसा तो यह प्रमुख मंदिरों से बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दे सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed