{"_id":"6396282aab743940d7667969","slug":"thieves-targeted-sp-leader-s-deserted-house-stealing-four-lakhs-kannauj-news-knp7329862127","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: सपा नेत्री के सूने घर को चोरों ने बनाया निशाना, चार लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: सपा नेत्री के सूने घर को चोरों ने बनाया निशाना, चार लाख की चोरी
विज्ञापन
कन्नौज। सर्दी की दस्तक के साथ ही चोरी की वारदातें बढ़ गईं हैं। चोरों ने सपा की निवर्तमान जिला सचिव के सूने घर में धावा बोलकर गहनों और नकदी समेत चार लाख से अधिक का सामान पार कर दिया। चोरी की वारदात की जानकारी पर घर पहुंची युवती के घर में बिखरे पड़े सामान को देखकर होश उड़ गए। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस छानबीन में जुट गई है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के पाल चौराहा के करीब ज्ञान नगर में रहने वाली रूबी राजपूत ने बताया कि वह समाजवादी पार्टी में निवर्तमान जिला सचिव हैं। पति नरेंद्र और भाभी आरती के साथ ज्ञाननगर मकान में रहती हैं। छह दिसंबर को वह पति के साथ घर में ताला डालकर रिश्तेदारी में राजस्थान के धौलपुर गईं थीं। भाभी आरती घर चली गईं।
रूबी राजपूत ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि शनिवार को सुबह पड़ोसियों ने मोबाइल पर जानकारी दी। बताया कि मुख्य दरवाजा का ताला खुला हुआ है। तब वह धौलपुर से घर पहुंची तो देखा चोरों ने घर में रखे 20 हजार रुपये नकद, गहने, वाशिंग मशीन, टीवी, मिक्सी, सिलाई मशीन, दो गैस सिलेंडर, साड़ी व अन्य सामान पार कर दिया। चोरों ने चार लाख रुपये का सामान पार किया है।
विज्ञापन
उधर, कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि चोरी के मामले की तहरीर मिल गई। पुलिस ने मौके से फॉरेंसिक टीम की मदद से कुछ साक्ष्य जुटाए हैं। छानबीन करने के साथ चोरों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।