फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Thieves stole cash and jewelery

Kannauj News: चोरों ने नकदी जेवर किए पार

Fri, 27 Sep 2024 06:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2024 06:32 PM IST
विज्ञापन
Thieves stole cash and jewelery
छिबरामऊ। मकान की खिड़की का शीशा तोड़कर चोर दाखिल हो गए। चोर घर में रखे बक्सों व अलमारी के ताले तोड़कर नकदी और जेवर लेकर फरार हो गए। गृहस्वामी ने सामान बिखरा देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन



मोहल्ला सुभाष नगर निवासी दीपक कुमार शर्मा ने बताया कि एक सप्ताह पहले पत्नी के साथ कानपुर इलाज कराने गए थे। 25 सितंबर को वापस लौटने पर मकान का दरवाजा खोलकर देखा तो अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था और दोनों कमरों के दरवाजे भी टूटे थे। चोर बक्सों व अलमारी को तोड़कर सोने की अंगूठी, मंगलसूत्र, कुंडल, तीन जोड़ी चांदी की पायल और 15 हजार रुपये की नकदी चुरा ले गए।
विज्ञापन

दीपक ने बताया कि चोर दूसरी मंजिल पर बालकनी का शीशा तोड़कर मकान में घुसे थे। सूचना पर पहुंची 112 पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाल सचिन सिंह ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed