Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   There will be uninterrupted power supply on Diwali

Kannauj News: दीपावली पर निर्बाध रूप से मिलेगी बिजली आपूर्ति

Sun, 12 Nov 2023 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Sun, 12 Nov 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
There will be uninterrupted power supply on Diwali
कन्नौज। दीपावली पर हर जगह उजियारा रहे, इसके लिए पावर कारपोरेशन की ओर से निर्बाध बिजली सप्लाई की तैयारी की गई है। शासन स्तर से भी इसके लिए स्पष्ट निर्देश हैं। इसी के तहत यहां सप्लाई को बहाल रखने के लिए पावर कारपोरेशन की टीम सतर्क है। जिम्मेदारों का कहना है कि तय शेड्यूल के तहत ही सभी जगह बिजली सप्लाई होगी।
विज्ञापन

दीपावली पर्व पर उपभोक्ताओं की खुशी और त्योहार को ध्यान में रखते हुए हर जरूरी तैयारी का दावा किया गया है। शहर से लेकर तहसील, कस्बे और ग्रामीण इलाकों में ट्रांसफार्मर और ढीले तारों को दुरुस्त कर दिया है। बिजली विभाग के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टी रद्द कर दी गई है। इस दौरान कहीं भी फाॅल्ट होने पर तत्काल दुरुस्त कर सप्लाई निर्बाध रूप से जारी रहेगी। एक्सईएन मगन सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश के तहत विभाग की टीम हर तैयारी के साथ मुस्तैद है।
विज्ञापन




बिजली जाए तो डायल करें यह नंबर



पावर कारपोरेशन ने दीपावली के लिए अलग-अलग नंबर भी जारी किया है। कहीं किसी कारण से सप्लाई पहुंचने में परेशानी हो तो उपभोक्ता इनमें से किसी भी नंबर पर जानकारी दे सकते हैं। एक्सईएन ने बताया कि 7007833147, 7007801611, 9415889498, 8931953720 नंबर पर कर्मचारी पूरी तरह से तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तालग्राम उपखंड में भी कर्मचारियों की लगी ड्यूटी

तालग्राम। बिजली उपखंड के अमोलर, ताहपुर, सरायप्रयाग, समेत छह उपकेंद्रों पर दीपावली पर बिजली आपूर्ति निर्बाध रूप से मिल सके इसके लिए एसडीओ ने लाइनमैनों की ड्यूटी लगाई है। बिजली गुल होने या फाल्ट के बारे में सूचना तुरंत दें, जिसको सही कराया जाएगा। एसडीओ अनुभव श्रीवास्तव ने बताया है कि दीपावली पर उपभोक्ताओं को निर्बाध रूप से बिजली मिले इसके लिए जेई व लाइनमैन को सतर्क कर दिया गया है। कहीं फाल्ट की शिकायत मिलने पर तत्काल दुरुस्त कर आपूर्ति चालू कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed