फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   There will be no shadow of Bhadra and Panchak on Rakhi

Kannauj News: राखी पर नहीं होगा भद्रा और पंचक का साया

Tue, 05 Aug 2025 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
There will be no shadow of Bhadra and Panchak on Rakhi
कन्नौज। इस बार राखी पर भद्रा और पंचक का साया नहीं होगा। चार साल बाद शुभ संयोग में यह त्योहार मनाया जाएगा। इसमें भाई-बहन दोनों सुख-समृद्ध रहेंगे।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य अभय त्रिपाठी ने बताया कि उदयातिथि के अनुसार रक्षाबंधन नौ अगस्त को मनाया जाएगा। सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 5:45 से दोपहर 2:23 बजे तक, सौभाग्य और शोभन योग भोर में 4:08 से लेकर 10 अगस्त की भोर तक रहेगा। इस बार भद्रा आठ अगस्त को दोपहर से शुरू होकर देर रात तक रहेगी। इस बार पंचक भी नौ अगस्त की रात से शुरू होंगे। ऐसे में रक्षाबंधन पर दिनभर राखी बांधने का मुहूर्त रहेगा।

-------
तीन शुभ संयोग में बहनें-भाइयों को बांध सकेंगी रक्षासूत्र
तालग्राम। बहनें तीन शुभ संयोग में भाइयों की कलाई पर राखी बांध सकेंगी। इस दिन शुभ मुहूर्त में राखी बांधने से भाई-बहनों को समृद्धि व खुशहाली मिलेगी। रक्षाबंधन के दिन बहनें भाई की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। भाई अपनी बहन को जीवनभर रक्षा करने का वचन देता है। तालग्राम निवासी आचार्य कामिनी प्रसाद शुक्ला ने बताया कि सावन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा शुक्रवार आठ अगस्त को दोपहर 2:12 बजे से प्रारंभ होकर शनिवार नौ अगस्त को दोपहर 1:24 बजे तक रहेगी।
विज्ञापन

यह रहेगा शुभ मुहूर्त

- ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4:22 से 5:04 बजे तक

- अभिजित मुहूर्त दोपहर 12:17 से 12:53 बजे तक

- लाभ की चौघड़िया सुबह 10:15 से दोपहर 12:00 बजे तक

- अमृत की चौघड़िया दोपहर 1:30 से 3:00 बजे तक

- चर की चौघड़िया शाम 4:30 से 6:00 बजे तक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed