{"_id":"65a44e9e3f95383d0e0afeeb","slug":"there-was-an-outcry-as-soon-as-the-dead-body-of-the-dcm-driver-arrived-kannauj-news-c-214-1-knj1003-8172-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: डीसीएम चालक का शव आते ही मची चीख-पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: डीसीएम चालक का शव आते ही मची चीख-पुकार
Mon, 15 Jan 2024 02:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Mon, 15 Jan 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
विशुनगढ़। लखनऊ में हुई डीसीएम चालक की हत्या के दूसरे दिन रविवार को जब उसका शव गांव पहुंचा तो परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने डीसीएम चालक की हत्या की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
दरअसल छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जमामर्दपुर निवासी प्रदीप यादव (26) पुत्र कलक्टर सिंह लखनऊ में कंटेनर चलाता था। वह 12 जनवरी को लखनऊ में गाड़ी लोड करने के लिए अपने घर से गया था। उसे लखनऊ से गाड़ी लोड कर दिल्ली जाना था। शनिवार की सुबह उसका शव बख्शी का तालाब थाना क्षेत्र के ग्राम दुर्जनपुर गांव के पास आउटर रिंग रोड पर मिला था। पोस्टमार्टम के बाद रविवार को जैसे ही उसका शव गांव पहुंचा परिजनों में कोहराम मच गया। उसके शव पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। उसके पिता कलक्टर सिंह ने बताया कि उनके बेटे की चाकुओं से गोदकर हत्या की गई है, इसकी रिपोर्ट उन्होंने लखनऊ में दर्ज करा दी है।
इनसेट
तीन साल पहले हुई थी शादी, दो माह का है बेटा
प्रदीप यादव के पिता के मुताबिक, उसकी शादी तीन साल पहले तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अलमापुर निवासी पूनम के साथ हुई थी। दो माह पहले ही वह एक पुत्र का पिता बना था। इस वारदात से पूरा परिवार सदमे में है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --