फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   There was an outcry as soon as the body of the only son arrived

Kannauj News: इकलौते बेटे का शव पहुंचते ही मची चीखपुकार

Fri, 29 Nov 2024 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
There was an outcry as soon as the body of the only son arrived
छिबरामऊ। गुरुग्राम में रहकर डिलीवरी बॉय की नौकरी करने वाले युवक की बाइक में कार ने टक्कर मार दी थी। हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद पिता इकलौते बेटे का शव लेकर घर पहुंचे। शव देखते ही परिजनों में चीखपुकार मच गई।
विज्ञापन



नगर के मोहल्ला सराफान निवासी शकील बेटे अरशद (24) के साथ गुरुग्राम में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। बेटा किसी कंपनी में डिलीवरी ब्वाय था। बुधवार को वह बाइक से डिलीवरी लेकर जा रहा था, तभी रास्ते में कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। साथियों की सूचना पर अस्पताल पहुंचे पिता शकील इकलौते बेटे की मौत से बदहवास हो गए। पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शुक्रवार की सुबह पिता शव लेकर घर पहुंचे। चारों बहन आरफी, नाजिया, मीनू व सनी के बीच अरशद अकेला भाई था। मां हसीमा व बहनों समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed