फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   There was a dispute between two communities with sticks and sticks.

Kannauj News: विवाद में दो समुदायों में चले लाठी-डंडे

Mon, 16 Oct 2023 11:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Mon, 16 Oct 2023 11:34 AM IST
विज्ञापन
There was a dispute between two communities with sticks and sticks.
गुरसहायगंज। बाजार में लस्सी पीने गए भाजयुमो के पूर्व नगर मंत्री के साथ एक युवक ने मारपीट कर दी। मामला दो अलग-अलग समुदाय से जुड़ा होने की वजह कर दोनों पक्षों से लोग एकत्र हो गए और लाठी-डंडे व ईंट-पत्थर चले। मामला दो संप्रदायों के बीच होने की जानकारी मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और लाठियां भांजकर भीड़ को खदेड़ा। एएसपी और सीओ सिटी कई थानों की पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और माहौल को शांत कराया। 12 नामजद समेत 27 लोगों पर विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। सात को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


गुरसहायगंज कोतवाली के ग्राम खाड़ेदेबर निवासी राज गिहार भाजयुमो के पूर्व नगर मंत्री हैं। शनिवार देर रात राज गिहार साथी सोनू और मोहित के साथ गुरसहायगंज तिराहा स्थित एक दुकान पर लस्सी पीने गए थे। उनका आरोप है कि इसी दौरान एक युवक से विवाद हो गया। विरोध करने पर कई लोग मौके पर एकत्र हो गए और उन्होंने राज गिहार को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। जानकारी मिलते ही भाजपा नेता के पक्ष में भी बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे और ईंट पत्थर चलने लगे। मारपीट और ईंट-पत्थर चलने से हड़कंप मच गया और लोग अपने घरों दुबक गए। घटना के दौरान एक मकान पर भी पथराव किया गया, जिससे उसके शीशे टूट गए। सड़क पर खड़ी कार के भी शीशे तोड़ दिए गए। तिराहा पर दो वर्गाें के बीच भिड़ंत होने की सूचना पर कोतवाल जयप्रकाश शर्मा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लाठियां भांजकर भीड़ को खदेड़ दिया। विवाद की जानकारी पाकर एएसपी डॉ. अरविंद कुमार, सीओ सिटी डॉ. प्रियंका बाजपेई कई थानों की पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में किया। इसके बाद कई भाजपा नेता कोतवाली पहुंच गए और कार्रवाई की मांग करने लगे।
विज्ञापन


इन पर दर्ज हुई रिपोर्ट
भाजपा नेता राज गिहार ने फिरोज, मुन्ना, बाबुद्दीन, शमशाद, ताज आलम, मेराज, सलमान वारसी, पप्पू, लकी, डेविड, रईस, नबी आलम, अशरफ और 15 अज्ञात के खिलाफ धारदार हथियार से हमला कर घायल कर देने और जाति सूचक गालियां देकर अपमानित करने की एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी सलमान, मोहम्मद इसरार, ताज आलम, मेराज, मेहराज, अशरफ और लकी को गिरफ्तार कर उनका शांति भंग में चालान कर दिया है। कोतवाल जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि पूरे मामले की जांच सीओ सिटी करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed