फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   There should be no shortage of manure and fertilizers.

Kannauj News: खाद एवं उर्वरक की किल्लत नहीं होनी चाहिए

Thu, 18 Sep 2025 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
There should be no shortage of manure and fertilizers.
कन्नौज। जिले में खाद की उपलब्धता को लेकर डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने बुधवार को समीक्षा बैठक की। बैठक में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि जिले में खाद की किल्लत नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन


डीएम ने निर्देश दिए कि समितियों पर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराई जाए। इसमें यूरिया 11848.93 मीट्रिक टन, डीएपी 5941.90 मीट्रिक टन, एमओपी 2980.97 मीट्रिक टन, एनपीके 10569.76 मीट्रिक टन एवं एसएसपी 11372.86 मीट्रिक टन की उपलब्धता पाई गई। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन समितियों पर डीएपी व एनपीके उपलब्ध नहीं है, वहां तुरंत ही खाद भेजी जाए। उन्होंने इफ्को की एक रैक डीएपी एवं एक रैक एनपीके उपलब्ध कराने के लिए इफको के प्रतिनिधि को निर्देशित किया। अपर जिला सहकारी अधिकारी सहकारिता को प्रतिदिन दो समितियों का निरीक्षण करने के लिए निर्देश दिए। समितियों पर किसानों की भीड़ अधिक होने की दशा में टोकन की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक संतोष कुमार ने बताया कि साधन सहकारी समिति सौरिख पर उर्वरक वितरण की व्यवस्था की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बीते वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष यूरिया 5930 मीट्रिक टन, डीएपी 3351 मीट्रिक टन, एनपीके 4533 मीट्रिक टन, एमओपी 423 मीट्रिक टन एवं एसएसपी 218 मीट्रिक टन खाद किसानों ने अधिक खरीद की है। समीक्षा बैठक में अपर जिलाधिकारी, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट, जिला कृषि अधिकारी, उप महाप्रबंधक विपणन इफको, जिला प्रबंधक पीसीएफ एवं क्षेत्र प्रबंधक इफको के साथ खाद की उपलब्धता व वितरण की समीक्षा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed