फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   There may be a change in the weather tomorrow and the day after tomorrow

Kannauj News: कल और परसो मौसम में आ सकता परिवर्तन

Sun, 15 Feb 2026 11:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
There may be a change in the weather tomorrow and the day after tomorrow
कन्नौज। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आने वाले दो-तीन दिन मौसम खराब हो सकता है। बादलों की आवाजाही से हल्की बरसात होने की संभावना है। मौसम के बिगड़ते मिजाज को लेकर किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरेंद्र कुमार ने बताया कि 17 व 18 फरवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दक्षिणी भाग में मौसम बिगड़ने के आसार हैं। इससे तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। जनपद में हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। ऐेसे में किसानों की समस्या बढ़ सकती है, क्योंकि सरसों सहित दलहन की फसल का फूल गिरने से उत्पादकता पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। वहीं बरसात होने पर आलू की खोदाई रुक जाएगी, इससे किसानों को दिक्कत होगी। आम के पेड़ों पर भी बौर आने लगा है। ऐसे में यदि बरसात होती है तो बौर गिरने की संभावना बढ़ जाएगी, इससे आम की पैदावार प्रभावित हो सकती है। किसानों को बदलते मौसम में बेहद सतर्क रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed