{"_id":"6875555f2a6a22541f0e802a","slug":"there-is-no-surgeon-in-the-district-hospital-patients-will-have-to-go-to-kanpur-kannauj-news-c-214-1-knj1005-134063-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: जिला अस्पताल में सर्जन नहीं, मरीजों को जाना होगा कानपुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: जिला अस्पताल में सर्जन नहीं, मरीजों को जाना होगा कानपुर
Tue, 15 Jul 2025 12:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Tue, 15 Jul 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
कन्नौज। जिला अस्पताल में पहले से विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी से जूझ रहा है। अब सर्जन ने भी व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा दे दिया है। इससे अब सर्जरी कराने वाले मरीजों को कानपुर की दौड़ लगानी पड़ेगी। सीएमएस ने प्रमुख सचिव स्वास्थ्य को पत्र लिखकर जानकारी दे दी है। इसके अलावा सीएमओ को सर्जन की तैनाती के लिए पत्र लिखा है।
जिला अस्पताल, महिला और ट्रामा सेंटर में दो-दो सर्जन के पद स्वीकृत हैं, लेकिन एक ही सर्जन डॉ. संदीप सिंह की तैनाती थी। सर्जन से परामर्श लेने के लिए रोजाना 30 से 40 मरीज आते थे। हर सप्ताह सात से आठ मरीजों की सर्जरी अस्पताल में होती थी। सर्जन ने 30 जून को व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा दे दिया और वह एक जुलाई से अस्पताल नहीं आ रहे हैं।
सर्जन के न होने के कारण अस्पताल में सर्जन से परामर्श लेने के लिए रोजाना आने वाले मरीजों को भटकना पड़ रहा है और सर्जरी कराने के लिए निजी अस्पतालों या कानपुर की दौड़ लगानी पड़ रही है। ऐसे में मरीजों का समय के साथ ही पैसा भी अधिक खर्च हो रहा है। सीएमएस डॉ. शक्ति बसु ने बताया कि सर्जन ने व्यक्तिगत कारणों के चलते इस्तीफा दे दिया है। इसकी जानकारी प्रमुख सचिव स्वास्थ्य को दे दी गई है। सर्जन की कमी को दूर करने के लिए सीएमओ को पत्र भी लिखा गया है।