फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   There is a jam at the roadways bus stand every 10 minutes

Kannauj News: रोडवेज बस अड्डे पर 10 मिनट में लगता जाम

Thu, 13 Mar 2025 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Thu, 13 Mar 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
There is a jam at the roadways bus stand every 10 minutes
कन्नौज। रोडवेज बस अड्डे के बाहर हर 10 मिनट में जाम लगता है। इस कारण लोग काफी परेशान है। यहां की यातायात की व्यवस्था होमागार्डों के भरोसे है। यातायात के जवान हाईवे पर वाहनों से वसूली करने में व्यस्त रहते हैं, इसके चलते नगर के लोग जाम के झाम में उलझे रहते हैं। बुधवार को होली का बाजार होने के चलते दिन भर शहर में जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन


शहर से निकली जीटी रोड पर रोडवेज बस अड्डा है। होली को लेकर अतिरिक्त बसों का संचालन किया जा रहा है। सवारियां भी अधिक आ रहीं हैं लेकिन यातायात व्यवस्था बहुत ही लचर है। एक यातायात के जवान की ड्यूटी लगाई जाती है। वह भी कचहरी के न्यायाधीशों व अन्य अधिकारियों के वाहनों के निकलने के बाद नदारद हो जाता है। रोडवेज बस अड्डे के बाहर हर दस मिनट में जाम लगता है। स्कूली वाहन व एंबुलेंस भी जाम में फंस जाती है। महिलाओं व बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। यातायात के जवान अलीगढ़-कानपुर हाईवे पर मासिक वसूली में व्यस्त रहते हैं। सूत्रों की माने तो डग्गामार वाहनों से हर माह सुविधा शुल्क एकत्र करके बंदर बांट किया जाता है। यातारात प्रभारी रोडवेज के बाहर जाम न लगे इसके लिए यातायात के जवान व होमगार्ड तैनात किए गए हैं। प्रतिदिन चेकिंग करके डग्गामार वाहनों के चालान किए जाते हैं। सुविधा शुल्क लेने की शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed