फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   There are no facilities in cardiology, how can the heart be treated?

Kannauj News: कार्डियोलॉजी में नहीं सुविधाएं, कैसे हो दिल का इलाज

Mon, 16 Dec 2024 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
There are no facilities in cardiology, how can the heart be treated?
तिर्वा। मेडिकल कॉलेज में कार्डियोलॉजी भवन बने कई वर्ष बीत गए, लेकिन अभी मेडिकल कॉलेज के कई विभागों में सुविधाएं न के बराबर हैं। मरीजों को डॉक्टर नहीं मिल पा रहे हैं और मरीजों को लखनऊ, कानपुर की दौड़ लगानी पड़ती है। मेडिकल कॉलेज में इन दिनों सबसे दीनहीन हृदय रोग विभाग है, जहां सिर्फ मेडिसिन ट्रीटमेंट है। जांच अथवा भर्ती होने लायक विशेष सुविधा नहीं है।
विज्ञापन


हृदय रोग से पीड़ित मरीजों की अचानक तबीयत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज में कोई व्यवस्था नहीं है। मरीजों को गैरजनपद की दौड़ लगानी पड़ती है। समय से न पहुंच पाने पर ज्यादातर मरीज रास्ते में ही दम तोड़ देते हैं। खास बात तो यह है कि मेडिकल कॉलेज में न्यूरो का कोई विभाग ही नहीं तो डॉक्टर की नियुक्ति कैसे हो जाए। वहीं, मेडिकल कॉलेज में बना कोर्डियोलॉजी अस्पताल शासन की मेहरबानी का इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन

आसपास क्षेत्र समेत जनपद के दिल के मरीजों के लिए वर्ष 2018 में डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर राजकीय चिकित्सा विद्यालय के परिसर में 125 बेड का कॉर्डियोलॉजी हॉस्पिटल का निर्माण कराया गया था। शासन की अनदेखी के चलते हॉस्पिटल का भवन शोपीस बना हुआ है। वहीं, मेडिकल कॉलेज में न्यूरो का डॉक्टर समेत विभाग ही नहीं है। सरकार की स्वास्थ्य की बेहतर सुविधाएं देने का संकल्प केवल कागजों में ही दौड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हॉस्पिटल को संचालित करने के लिए 338 पदों को सृजित किया गया था। पदों की भर्ती को लेकर मेडिकल कॉलेज प्रशासन कई बार शासन को प्रस्ताव बनाकर भेज चुका है, लेकिन शासन की अनदेखी के चलते प्रस्ताव हवा हवाई साबित हो रहे हैं। प्राचार्य डॉ. सीपी पाल ने बताया कि प्रयास चल रहा है कि मेडिकल कॉलेज में न्यूरो विभाग के डॉक्टर की नियुक्ति की जाए। कार्डियोलॉजी अस्पताल के संचालन को लेकर सृजित पदों पर नियुक्ति को लेकर शासन को प्रस्ताव बनाकर भेज चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed