फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Theft of Rs 50 lakhs revealed, three including mother and son arrested

Kannauj News: 50 लाख की चोरी का खुलासा, मां-बेटे समेत तीन गिरफ्तार

Sat, 29 Mar 2025 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Mar 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Theft of Rs 50 lakhs revealed, three including mother and son arrested
पुलिस हिरासत में चोरी के आरोपी। - फोटो : पुलिस हिरासत में चोरी के आरोपी।
कन्नौज। गुरसहायगंज में सात फरवरी की रात ईंट भट्ठा संचालक के घर से 50 लाख की चोरी का पुलिस ने 42 दिन बाद शनिवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने चोरी के मामले में मां-बेटे सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से 38.86 लाख के जेवर व 72 हजार रुपये की नकदी बरामद की है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन



एसपी विनोद कुमार ने बताया कि गुरसहायगंज के मोहल्ला दिलशाद नगर निवासी राम औतार गुप्ता के घर में सात फरवरी की रात चोरों ने 50 लाख रुपये के जेवर और नकदी पार कर दी थी। घटना के खुलासे के लिए सीओ सिटी कमलेश कुमार के नेतृत्व में टीम को लगाया गया था। पुलिस टीम ने सीसीटीवी की जांच और सर्विलांस की मदद से ग्राम मझपुरवा निवासी गुफरान को चोरी किए गए जेवर व एक तमंचा और दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। गुफरान की निशानदेही पर मां कासिदा बेगम और गांव निवासी जाकिर के पास से भी चोरी के जेवर और नकदी बरामद हुई। पूछताछ में गुफरान ने पांच जनवरी की रात मोहल्ला किदवई नगर तिराहा निवासी निसार अहमद के घर में चोरी काे अंजाम देने की बात को स्वीकार किया। निसार के घर में हुई चोरी में 143 ग्राम चांदी के जेवर बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


पिता के साथ मिलकर चोरी की वारदातों को देता था अंजाम
एसपी ने बताया कि गुफरान से पुलिस ने पूछताछ की। उसने बताया कि पिता के साथ मिलकर रामऔतार के घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। जेवरों को मां कासिदा बेगम और पड़ोसी जाकिर छुपा दिए थे। ढाई माह पहले पिता ने पीडब्ल्यूडी तिराहा के पास गली में एक मकान में चोरी की थी। पुलिस को गुमराह करने के लिए पिता ने 11 फरवरी को हरदोई में दर्ज मुकदमे में सरेंडर कर जेल चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरी का सामान बरामद
एक मंगलसूत्र पेंडल सहित, दो जोड़ी कुंडल, दो हार, तीन बाजू बंद, एक जोड़ी झुमकी, एक गणेश और दो लक्ष्मी जी, एक करवा, एक गिलास-कटोरी, चाकू चांदी के, आठ चांदी के सिक्के, छह जोड़ी पायल, एक कड़ा, एक जूड़ा, एक कमरबंद, आठ कंगन, एक सीतारानी, मय मूंगा, एक चेन, चेन मूंगा पेंडल, चार टॉप्स, दो कड़ा, नाक फूल, 72102 रुपये नकद आदि सामान बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed