{"_id":"c3fca26eac5bd4bf6a6b7fb0bf4d67b2","slug":"theft-of-millions-of-house-by-dent-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंध लगाकर मकान से लाखों की चोरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेंध लगाकर मकान से लाखों की चोरी
अमर उजाला कन्नाैैज
Updated Wed, 25 Mar 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
मकान में सेंध लगाकर बीती रात चोरों ने लाखों के जेवरात और नकदी पार कर दिए। सुबह गांव के बाहर खाली बक्से और कपड़े पड़े मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना के संबंध में परिजनों से जानकारी ली। वही सीओ ने मौके पर जाकर चौकी इंचार्ज को जल्द चोरों की गिरफ्तारी के आदेश दिए। फिंगर प्रिंट टीम ने मौके पर पहुंच नमूने लिए।
क्षेत्र के गांव हाथिन निवासी स्व. हरपाल सिंह चौहान का बेटा शिवम सिंह कानपुर में रहकर बीटेक प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहा है। घर पर उसकी दादी बिट्टो देवी, मां मंजू देवी और दस वर्षीय बहन रचना रहती है। सोमवार रात सभी लोग मकान की बैठक में सो रहे थे। देर रात चोरों ने मकान के उत्तर दिशा में स्थित शौचालय में सेंध लगाकर अंदर घुस गए।
चोरों ने कमरे की कुंडी तोड़कर दो बक्से और एक सूटकेस उठा ले गए। सुबह गांव से करीब 200 मीटर दूर गांव अटिया निवासी लाल सहाय के खेत में टूटा बक्सा और सूटकेस पड़ा मिला। ग्रामीणों से घटना की जानकारी होने पर परिजन मौके पर पहुंच गए। चोरी की सूचना पर कसावा चौकी इंचार्ज राजेंद्र कुमार रावत, दरोगा गणेश दत्त पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनाें से चोरी के संबंध में जानकारी ली। चोरी की सूचना पर शिवम भी कानपुर से घर पहुंचा। दोपहर बाद सीओ बीपी सिंह सोलंकी भी मौके पर पहुंचे घटना के बारे में पूछताछ की। मंजू देवी ने बताया चोर करीब चार लाख कीमत के जेवर, 17 हजार नकद ले गए है। पुलिस के अनुसार घटना में किसी करीबी का हाथ है। सीओ ने चौकी इंचार्ज को जल्द खुलासे के आदेश दिए है।