{"_id":"618ab8004cc4b17de103791a","slug":"theft-of-lakhs-from-the-closed-house-of-the-bank-cashier-thieves-had-come-into-the-house-after-cutting-the-net-the-cashier-had-gone-to-see-the-mother-kannauj-news-knp6630077197","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक कैशियर के बंद घर से लाखों की चोरी, जाल काट कर घर में उतरे थे चोर, मां को देखने गई थीं कैशियर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक कैशियर के बंद घर से लाखों की चोरी, जाल काट कर घर में उतरे थे चोर, मां को देखने गई थीं कैशियर
विज्ञापन
छिबरामऊ(कन्नौज)। चोरों ने आर्यावर्त ग्रामीण बैंक की कैशियर के बंद घर को निशाना बना लिया। यह यहां से लाखों रुपये का सामान चुरा ले गए। सुबह घर लौटने पर कैशियर को वारदात की जानकारी हुई। अब पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
नगर के मोहल्ला सराय गूजरमल निवासी निर्मला देवी पत्नी उदयवीर सिंह आर्यावर्त ग्रामीण बैंक में कैशियर हैं। सोमवार को वह बेटी मेघा के साथ बेवर में बीमार मां को देखने गई थीं। रात में चोरों ने छत पर चढ़कर जाल काट दिया। यहां से नीचे उतर गए। इन्होंने चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। मंगलवार सुबह निर्मला बेवर से लौटकर सीधे बैंक चली गईं। बेटी मेघा घर आ गई। मेघा मुख्य गेट का ताला खोलकर अंदर पहुंचीं तो कमरे में सामान बिखरा पड़ा देख सन्न रह गईं। मेघा की सूचना पर मां निर्मला देवी बैंक से घर आ गईं। पुलिस भी पहुंच गई।
निर्मला ने बताया कि चोरों ने सोने की जंजीर, दो अंगूठी, पचास हजार रुपये नगद, चांदी के पांच सिक्के, होम थियेटर और पीतल के बर्तन चोरी कर लिए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं इस संबंध में कोतवाल जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि जांच कराई जा रही है।