{"_id":"6515c8422fa83a3f35016e75","slug":"theft-of-cash-and-jewelery-by-breaking-the-lock-of-the-house-kannauj-news-c-214-1-knj1003-3464-2023-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: घर का ताला तोड़कर नकदी व जेवरात चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: घर का ताला तोड़कर नकदी व जेवरात चोरी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कन्नौज। लखनऊ में इलाज कराने गई सेवानिवृत्त शिक्षिका के घर का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी समेत जेवर व अन्य सामान चोरी कर लिया। मेनगेट का टूटा ताला देख पड़ोसियों ने उन्हें मामले की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। देवर के मुताबिक घर में ढाई लाख रुपये और 10 तोले सोने के जेवर रखे हुए थे जो चोर अपने साथ ले गए। पीड़िता के वापस लौटने पर चोरी के नुकसान का आकलन हो सकेगा।
सदर कोतवाली क्षेत्र के बालापीर मोहल्ला निवासी नजमा शिक्षिका के पद से सेवानिवृत्त हैं। उनके संतान नहीं है और पति की मौत हो चुकी हैं। वह घर पर अकेली रहती है। टायफाइड होने की वजह से वह पिछले कई दिनों से वह बीमार चल रही थी और इलाज कराने के लिए लखनऊ गई थी। बुधवार की रात चोर उनके घर के मेनगेट में लगा ताला तोड़ कर घर में घुस गए। चोरों ने घर में रखी नकदी, जेवर समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए। गुरुवार की सुबह पड़ोसियों ने घर टूटा ताला देख फोन पर चोरी होने की जानकारी दी। चोरी की सूचना मिलते ही उन्होंने जेरकिला मोहल्ले में रहने वाले अपने देवर मुमताज आलम को फोन पर सूचना दी। जानकारी मिलते ही मुमताज भाभी के घर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को चोरी की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। देवर ने बताया कि भाभी इलाज कराने के लिए लखनऊ गई हैं। घर का सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ है। बताया कि भाभी के वापस आने पर नुकसान की जानकारी होगी। भाभी ने फोन पर बताया कि घर में ढाई लाख रुपये और 10 तोला सोने के जेवर रखे हुए थे। चोर जेवरा और नकदी भी साथ ले गए। फिलहाल पुलिस महिला के आने पर तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की बात कह रही है। कोतवाल अजय अवस्थी ने बताया कि पुलिस टीम मामले की पड़ताल में जुटी है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर किया जाएगा।