{"_id":"614cd0b18ebc3efcaf746bc1","slug":"the-youth-who-came-to-complain-about-the-possession-clashed-with-the-tehsildar-kannauj-news-knp654033689","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब्जे की शिकायत करने आया युवक तहसीलदार से भिड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कब्जे की शिकायत करने आया युवक तहसीलदार से भिड़ा
विज्ञापन
तिर्वा(कन्नौज)। जमीन पर कब्जा हटवाने की मांग कर युवक ने तहसीलदार से अभद्रता कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। तहसीलदार ने युवक के खिलाफ तहरीर दी है।
गुरुवार को तहसील इलाके के बरियारपुर गांव निवासी युवक ने तहसीलदार अनिल कुमार सरोज को शिकायती पत्र दिया। बताया कि उसकी जमीन पर कुछ लोग कब्जा कर रहे हैं। जमीन को कब्जा मुक्त कराया जाए। इस पर तहसीलदार ने राजस्व टीम को मौके पर भेजकर मामले की जांच करने के निर्देश दिए। इतने में युवक भड़क गया। उसने तहसीलदार से स्वयं चलने की बात कहते हुए अभद्रता शुरू कर दी।
तहसीलदार ने बताया कि युवक ने उनके आदेश किए शिकायती पत्र को भी फाड़ने की कोशिश की। मामला बढ़ता देख तहसीलदार ने पुलिस बुलाकर युवक को हवाले कर दिया। तहसीलदार ने बताया कि वह शिकायत के निस्तारण के लिए टीम भेज रहे थे। इतने में युवक आक्रोशित हो गया। उन्होंने युवक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। सीओ दीपक दुबे ने बताया कि तहसीलदार की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।