फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The young man who went to persuade his wife died, the dead body was found

Kannauj: सड़क किनारे मिला युवक का शव, नाराज पत्नी को मनाने गया था ससुराल, परिजन बोले- हत्या कर फेंका

Sat, 25 Feb 2023 10:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Updated Sat, 25 Feb 2023 10:49 PM IST
सार

तेराजाकेट क्षेत्र में आठ माह पहले नाराज होकर चली गई पत्नी को बुलाने ससुराल गए व्यक्ति का शव गांव के सामने जीटी रोड पर पड़ा मिला।  पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
The young man who went to persuade his wife died, the dead body was found
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नौज जिले के तेराजाकेट क्षेत्र में आठ माह पहले नाराज होकर गई पत्नी को ससुराल लेने गए युवक का शव गांव के सामने जीटी रोड पर पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। युवक के परिजनों ने ससुरालीजनों पर हत्या करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

गुरसहायगंज कोतवाली के सराय प्रयाग पुलिस चौकी क्षेत्र के औराई निवासी कौशल किशोर (46) शुक्रवार को मैनपुरी के इंटौरा स्थित ससुराल गया था। वह अपनी नाराज पत्नी सुधा को लेने गया था। शनिवार की सुबह कौशल का शव औराई गांव के सामने जीटी रोड पर पड़ा मिला।
विज्ञापन

परिजनों ने ससुरालियों पर हत्या कर फेंकने का आरोप लगाया है। परिजनों ने बताया कि कौशल किशोर की शादी 15 साल पहले इटौरा मैनपुरी निवासी सुधा से हुई थी। पत्नी सुधा आठ माह पहले नाराज होकर मायके चली गई थी। अपने साथ छह साल की बेटी परी को ले गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन माह पहले सुधा ने एक बेटे को भी जन्म दिया थी। उसी बच्चे को देखने और पत्नी को लेने की बात कहकर वह शुक्रवार को भाई उमाशंकर से बताकर ससुराल गया था। उसकी जेब में छिबरामऊ से मैनपुरी रोडवेज की टिकट भी निकला है।

मौके पर पहुंचे सरायप्रयाग चौकी प्रभारी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। मामले की जांचकी जा रही है।  पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed