फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The young man who returned from maternal uncle's house hanged himself

Kannauj News: मामा के घर से लौटे युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Thu, 11 May 2023 11:33 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Thu, 11 May 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
The young man who returned from maternal uncle's house hanged himself
तालग्राम। थाना क्षेत्र के धींगपुर गांव में क्षुब्ध होकर युवक ने कमरे में फंदा लगाकर लिया। जानकारी मिलते ही परिजनों ने इलाज के 100 शैया अस्पताल छिबरामऊ में भर्ती कराया, पर वहां मौत हो गई।
विज्ञापन

धींगपुर निवासी सुमित कुमार (23) बुधवार को बिल्हौर के चाचूपुर निवासी मामा के घर शादी समारोह में शामिल होने के लिए मां गंगादेवी उर्फ प्रेमवती और पिता रामदास के साथ गया था। वहां से गुरुवार सुबह आठ बजे लौटा। इसके बाद मकान के कमरे में फंदा लगा लिया। परिजनों ने फंदे पर लटके देखा तो आननफानन उतारा और 100 शैया अस्पताल छिबरामऊ लेकर गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सुमित गुड़गांव में सब्जी बेचने का काम करता था। एक साल पहले आरती से उसकी शादी हुई थी। आरती गर्भवती है। थाना प्रभारी देवेश कुमार पाल का कहना है कि 100 शैया अस्पताल छिबरामऊ सूचना मिली है। मेमो के आधार पर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed