{"_id":"66f45922de64b4a7c30c5b44","slug":"the-young-man-went-to-his-in-laws-house-to-take-the-family-the-dead-body-came-home-kannauj-news-c-214-1-knj1005-119017-2024-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: परिवार को लेने युवक गया ससुराल, घर आया शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: परिवार को लेने युवक गया ससुराल, घर आया शव
विज्ञापन
अमोलर। फर्रुखाबाद के कायमगंज क्षेत्र में ससुराल में फंदे पर लटकते मिले युवक के शव के मामले में पिता और भाई ने हत्या की आशंका जताई है। जयपुर से ससुराल पहुंचे युवक ने फोन कर मां और भाई से कहा था कि पत्नी व बेटी को साथ लेकर घर आऊंगा, पर मंगलवार देर शाम उसका शव गांव पहुंचे ही कोहराम मच गया।
तालग्राम थाना क्षेत्र के ताहपुर गांव निवासी विकास कनौजिया (37) की पांच साल पहले फर्रुखाबाद कायमगंज के नरैनापुर निवासी कामिनी गंगवार से शादी हुई थी। उसकी साढ़े तीन साल की एक बेटी मिष्ठी है। पत्नी और पुत्री मिष्ठी रक्षाबंधन में नरैनापुर गांव गए थे। इसके बाद रोजी रोटी कमाने के लिए विकास जयपुर चला गया। जयपुर से वह 13 सितंबर को अपने गांव के प्रेमचंद्र बाथम के साथ निकाला था। साथी से रास्ते में ससुराल की बात कहकर नरैनापुर चला गया। वहां से फोन कर मां कमला देवी और परिजनों से कहा था कि पत्नी और बेटी को साथ लेकर जल्द घर आएंगे। मां ने रोते हुए यह बात बताई और बेटे के गम में बेसुध हो गई।
परिजनों ने बताया कि नरैनापुर गांव के एक बाग में विकास का शव फंदे पर लटका मिला था। मंगलवार देर शाम को शव गांव पहुंचा तो लोगों की भीड़ जुट गई। देर रात गांव के बाग में अंतिम संस्कार कर दिया गया। पिता तिलक सिंह भाई मनोज, सुनील ने ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।