{"_id":"6935bc3bcb8586b5ab0640d3","slug":"the-young-man-was-shaved-and-then-made-to-wear-a-garland-of-shoes-and-paraded-through-the-village-kannauj-news-c-214-1-knj1006-141286-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: युवक का सिर मुंडवाया फिर जूतों की माला पहनाकर गांव में घुमाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: युवक का सिर मुंडवाया फिर जूतों की माला पहनाकर गांव में घुमाया
विज्ञापन
इंदरगढ़ (कन्नौज)। थाना क्षेत्र के एक गांव में बहन से छेड़छाड़ का आरोप लगाकर भाइयों ने एक युवक को पकड़ लिया और सिर मुंडवाकर जूतों की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है। युवक मारपीट, अभद्रता, सार्वजनिक रूप से अपमानित करने पर न्याय की गुहार लगाते हुए युवती के चार भाइयों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने चारों भाइयों के खिलाफ रविवार को प्राथमिकी दर्ज की है। साथ ही एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि पीड़ित युवक माफी मांगने के लिए गया था। युवती के भाइयों ने उसे वहीं पकड़ लिया और अमानवीय कृत्य किया। तहरीर के आधार पर चार नामजद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इंदरगढ़ थानाध्यक्ष नीलम सिंह को भागे आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं।