फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The young man hanged himself in the balcony

Kannauj News: छज्जे में युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Fri, 25 Aug 2023 11:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Fri, 25 Aug 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
The young man hanged himself in the balcony
छिबरामऊ। कसावा चौकी क्षेत्र के अटिया गांव में एक युवक ने घर की दूसरी मंजिल के छज्जे में लगे कुंडे में फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों के मौके पर न होने के कारण फंदे से उतरवाकर शव को 100 शैया अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।
विज्ञापन



ग्राम अटिया निवासी सुनील कुमार (30) की पत्नी विवाद के चलते एक साल पहले बच्चों को लेकर उसे छोड़कर मायके चली गई थी। उसके पिता भी बड़े भाई सतीराम के साथ दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं। घर में सुनील कुमार अकेला रहता था। शुक्रवार को सुनील ने घर की दूसरी मंजिल पर बने कमरों के बाहर छज्जे में लगे कुंडे में अंगौछे से फंदा लगाकर जान दे दी। गांव के लोगों ने उसे फंदे पर लटका देख चौकी पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर मृतक की ससुराल में उसकी पत्नी व दिल्ली में रह रहे भाई व पिता को सूचना देते हुए शव को सौ शैया अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। गांव के लोगों की माने तो युवक इससे पहले भी तीन बार फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed