{"_id":"67e5a618d0e1141fe00caa63","slug":"the-woman-was-beaten-up-and-thrown-out-of-the-house-after-demanding-a-car-kannauj-news-c-214-1-sknp1019-127602-2025-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: कार की मांग कर महिला को मारपीट कर घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: कार की मांग कर महिला को मारपीट कर घर से निकाला
विज्ञापन
कन्नौज। कार व एक लाख रुपये की मांग कर ससुरालीजनों ने महिला को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने गुरुवार को पति समेत छह पर दहेज उत्पीड़न का रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
गांव मौसमपुर अल्हड़ निवासी श्वेता ने गांव महचंदापुर निवासी पति दिलीप, सास राममूर्ति, ससुर सुभाष, देवर प्रदीप, अन्नू, ननद रिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें आरोप लगाया कि 10 दिसंबर 2023 को उसकी शादी दिलीप के साथ की गई थी। शादी में 50 हजार नकद व चार लाख का सामान दिया गया था। कुछ माह बाद ही ससुरालीजन दहेज में कार व एक लाख की नगदी की मांग कर मारपीट करने लगे। जानकारी होने पर परिजनों ने ससुरालीजनों से बात कर समझाने का प्रयास किया। आठ माह के पुत्र के साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया।अब वह मायके में रह रही है। पति अक्सर गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी देते है। कोतवाल कपिल दुबे ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना की जा रही है।