{"_id":"61bcb7a135073e1367fa700d45d8f495","slug":"the-woman-died-by-hanging-tight-to-illness-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमारी से तंग महिला ने फांसी लगा जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमारी से तंग महिला ने फांसी लगा जान दी
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Mon, 19 Oct 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के मोहल्ला सरायमीरा देविनटोला में बीमारी से तंग
विज्ञापन
एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह सूचना पाकर पुलिस मौके पर
पहुंची और शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के परिजन
पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे।
मिली जानकारी के अनुसार, देविनटोला निवासी जितेंद्र कुमार की 30 वर्षीय पत्नी सीमा बीते कई सालों से बीमार चल रही थी। उसका इलाज लखनऊ के एक डॉक्टर से चल रहा था। इसी बीमारी से तंग आकर सीमा ने शनिवार की रात अपने मकान के कमरे में छत के कुंडे के सहारे गले में धोती का फंदा डालकर फांसी लगा ली।
सुबह चार बजे के बाद जब परिजन जागे तो सीमा की खोज की। इस दौरान पाया कि मकान के कमरे में सीमा फांसी के फंदे पर झूल रही थी। तत्काल मृतका के पिता मिजाजीलाल निवासी असैनी दिबियापुर औरैया को सूचना दी गई। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
इस पर सरायमीरा चौकी प्रभारी बीके गौतम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दरवाजा खोलने का प्रयास किया तो पाया कि दरवाजे की कुंडी अंदर से बंद है और उसमें भी ताला लटक रहा है। किसी तरह कुंडी तोड़कर पुलिस अंदर पहुंची। शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मृतका के पिता का कहना था कि उसकी पुत्री सात साल से बीमार चल रही थी। लखनऊ समेत कई बड़े शहरों के डॉक्टरों से इलाज कराया गया। इसके बाद भी पूरी तरह से वह ठीक नहीं हो सकी थी।