फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The water level of the Ganga has reached 1.10 meters below the danger mark.

Kannauj News: गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से 1.10 मीटर नीचे पहुंचा

Tue, 01 Sep 2026 12:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
The water level of the Ganga has reached 1.10 meters below the danger mark.
कन्नौज। जिले में पवित्र गंगा नदी का जलस्तर घटने से कटरी क्षेत्र के लोगों को राहत मिली है। सोमवार दोपहर दो बजे महादेवी घाट पर गंगा का जलस्तर 124.870 मीटर दर्ज किया गया। यह पिछले 24 घंटे में छह सेंटीमीटर कम हुआ है। जलस्तर अब खतरे के निशान से 1.10 मीटर नीचे पहुंच गया है।
विज्ञापन




प्रशासन हालांकि पूरी तरह सतर्क बना हुआ है। चौधरी चरण सिंह गंगा बैराज से वर्तमान में 71,051 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। जलस्तर में लगातार गिरावट के बावजूद बाढ़ चौकियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। तटीय गांवों की निगरानी भी जारी है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी जयलक्ष्मी पांडेय ने बताया कि गंगा का जलस्तर लगातार घट रहा है। फिलहाल खतरे की कोई स्थिति नहीं है। प्रशासन पूरी सतर्कता बरत रहा है। तटीय क्षेत्रों की नियमित निगरानी की जा रही है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी संबंधित विभागों को अलर्ट रखा गया है। मौसम विभाग की संभावित बारिश की चेतावनियों को देखते हुए प्रशासन कोई जोखिम नहीं लेना चाहता। बाढ़ से जुड़े सभी संसाधनों को तैयार रखा गया है। हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed