फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The water level of Ganga is rising at the rate of 2 centimetres per hour

Kannauj News: दो सेंटीमीटर प्रतिघंटा की दर से बढ़ रहा गंगा का जलस्तर

Tue, 05 Aug 2025 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
The water level of Ganga is rising at the rate of 2 centimetres per hour
महादेवी घाट पर गंगा का जलस्तर बताता केंद्रीय जल आयोग का गेज। - फोटो : महादेवी घाट पर गंगा का जलस्तर बताता केंद्रीय जल आयोग का गेज।
कन्नौज। पिछले पांच दिन से लगातार बारिश के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है। नरौरा बांध से मंगलवार को गंगा नदी में भी 80 हजार क्यूसेक पानी छोड़ दिया गया है। इस कारण गंगा का जलस्तर ऊपर बढ़ने लगा है। महादेवी घाट पर गंगा अभी खतरे के निशान से 160 सेमी नीचे हैं। उधर, तटवर्ती गांवों में प्रशासन ने अलर्ट किया है। बाढ़ से निपटने के लिए प्रशासन ने इंतजाम किए हैं तो लेखपालों की ड्यूटी तटवर्ती इलाकों में लगाई गई है। वहीं, केंद्रीय जल आयोग की टीम की भी गंगा के जलस्तर पर नजर है। अभी गंगा का जलस्तर दो सेंटीमीटर प्रतिघंटा की दर से बढ़ रहा है।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह बांध नराैरा से गंगा में 80,447 क्यूसेक पानी छोड़ दिया गया। इससे गंगा का जलस्तर दोपहर बाद अचानक बढ़ने लगा और शाम को आठ बजे तक 124.300 मीटर दर्ज किया गया। यह खतरे के निशान 124.900 मीटर से महज 160 सेंटीमीटर नीचे है। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता सूर्यमणि सिंह ने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत मध्य भाग के कई जिलों में पिछले पांच दिन से लगातार बारिश हो रही है, जिसके चलते नरौरा बांध से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। इसके अलावा सहायक नदियों से भी गंगा में पानी आ रहा है। इस कारण भी गंगा के जलस्तर में वृद्धि हो रही है। गंगा में पानी बढ़ने से वह काली नदी में भी जाता है। इस कारण काली नदी भी उफनाने लगी है।
विज्ञापन

गंगा में जलस्तर बढ़ने की जानकारी मिलते ही प्रशासन अलर्ट हो गया है। डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने गंगा के जलस्तर की 24 घंटे निगरानी के निर्देश दिए हैं। अधिशासी अभियंता ने बताया कि 27 सितंबर 2010 को नरौरा बांध से 4.27 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया था, तब जिले में बाढ़ आई थी और गंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही थी। इस बार लगातार 15 दिन तक पानी बढ़ा, इसके बाद कम होने लगा था। एडीएम आशीष कुमार सिंह का कहना है कि गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिसको लेकर तटवर्ती गांवों में अलर्ट किया गया है। बाढ़ राहत शिविरों में लेखपालों की ड्यूटी लगाई गई है और किट तैयार की गई है। लगातार भ्रमण कर स्थिति का आंकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कासिमपुर गांव में लगातार कटान
महादेवी घाट पर गंगा के किनारे बसे गांव कासिमपुर में लगातार कटान हो रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक कटान के कारण गांव में 11 घर और 150 मीटर पक्की सीसी रोड भी गंगा की गोद में समा चुकी है। प्रशासन ने हरदोई रोड पर बख्शीपुरवा गांव के सामने बाढ़ राहत शिविर लगाया है, जहां ग्रामीणों से सुरक्षित पहुंचाया जा रहा है। हालांकि अभी स्थिति इतनी भयावह नहीं है, फिर भी बाढ़ की संभावना को देखते हुए प्रशासन अलर्ट हो गया है।


इन गांवों में जारी किया गया अलर्ट
जिले के कासिमपुर, बख्शीपुरवा, मेहंदीपुर, चौराचांदपुर, सलेमपुर ताराबांगर, गुमटिया, जुकइया, अड़ंगापुर, चौधरियापुर बांगर, कछोहा, जलेसर, चियासर, कुसुमखोर, लालपुर समेत 24 ग्राम पंचायतों में जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed