फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The use of fertilizers destroys the fertility of the field

Kannauj News: खादों के प्रयोग से खेत की उर्वरा शक्ति होती नष्ट

Sun, 30 Nov 2025 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Nov 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
The use of fertilizers destroys the fertility of the field
तालग्राम। रबी फसलों की बोआई का उचित समय चल रहा है। कृषि विभाग की ओर से किसानों को जागरूक किया जा रहा है कि वह मृदा का परीक्षण कराएं। उसी के आधार पर रासायनिक उर्वरकों का प्रयोग करें। अधिक रासायनिक खादों के प्रयोग से खेत की उर्वरा शक्ति नष्ट होती है। विभाग का दावा है कि जिले में पर्याप्त मात्रा में यूरिया और फास्फेटिक उर्वरक उपलब्ध हैं।
विज्ञापन



कृषि सहायक प्रबंधक शिवपाल सिंह ने बताया कि रबी फसलों की बोआई में जरूरत से ज्यादा उर्वरकों का प्रयोग करने से भूमि की सेहत खराब हो जाती है। रासायनिक उर्वरकों का अंधाधुंध प्रयोग करने से जमीन की उपजाऊ शक्ति कम हो रही है। इसका असर फसलों के उत्पादन पर पड़ रहा है। फसलों की बोआई के लिए आवश्यकतानुसार संतुलित नाइट्रोजन, फास्फेटिक एवं पोटेशिक उर्वरकों का प्रयोग करें। डीएपी एवं यूरिया के स्थान पर नैनो डीएपी, यूरिया, कल्चर, एसएसपी, बायो पोटाश आदि एवं अन्य घुलनशील उर्वरकों का प्रयोग करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मृदा में जीवाश्म कार्बन बढ़ाने के लिए हरी, कंपोस्ट, जैविक खाद एवं तिलहन तथा दलहनी फसलों की खेती को बढ़ावा दें। साथ ही सभी किसान फसल चक्र अपनाएं। हरी खाद, फसल चक्र अपनाने से जमीन पर उर्वरकों का अधिक प्रयोग करने की आवश्यकता नहीं होगी। इसलिए किसान फसल की बोआई व उत्पादन के लिए फसल में रासायनिक उर्वरकों का संतुलित रूप से ही प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed