फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The two sides clash in dispute , nine injured

विवाद में दो पक्षों में मारपीट, नौ घायल

Mon, 07 Dec 2015 12:00 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Mon, 07 Dec 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
The two sides clash in dispute , nine injured

सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव मानपुर में मामूली विवाद

विज्ञापन
को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच लाठी-डंडे चले, जिससे चार महिलाओं समेत नौ लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण के लिए भर्ती कराया।

मानपुर गांव में बीते दो दिनों से सुभाष चंद्र कटियार व उपेंद्र कटियार के बीच तनातनी की स्थिति बनी हुई थी। रविवार की सुबह दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। गालीगलौच के साथ मारपीट शुरू हो गई। एक-दूसरे के ऊपर लाठी-डंडे बरसाने शुरू कर दिए।

जब तक गांव के लोग कुछ समझ पाते, तब तक एक पक्ष के उपेंद्र, शीला, अदित व राजीव और दूसरे पक्ष के सुभाष चंद्र कटियार, शोभित उर्फ कल्लू, सुधा, डिंपी व रूपाली घायल हो गए। दोनों पक्ष कोतवाली पहुंचे। यहां एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी गईं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। इस घटना को लेकर गांव में काफी देर तक अफरातफरी मची रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed