फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The two accused who attacked the surveillance team were arrested

सर्विलांस टीम पर हमला करने वाले दो आरोपियों को दबोचा

Thu, 07 Mar 2019 12:04 AM IST
kannauj Published by: gaurav gaurav Updated Thu, 07 Mar 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
The two accused who attacked the surveillance team were arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी कृपाल सिंह। - फोटो : amarujala
पुलिस लाइन में सर्विलांस टीम पर हमला कर वाहन चोर को छुड़ाकर ले जाने वाले दो आरोपी परिजनों को पुलिस ने दबोच लिया। इस दौरान पुलिस ने वाहन चोर को भी दबोच लिया है।
विज्ञापन


तीन फरवरी को इंदरगढ़ क्षेत्र से बदमाशों द्वारा धान लदा ट्रक चोरी करने के मामले में सर्विलांस टीम ने मैनपुरी के नगला रमन निवासी बारदाना व्यापारी कृपाल सिंह उर्फ कल्लू यादव को गिरफ्तार किया था। सोमवार को कृपाल की पत्नी संगीता देवी ने सदर कोतवाली मैनपुरी में कोतवाल जसवीर सिंह को तहरीर देते हुए बताया कि उसके पति का अपहरण हो गया। पति के नंबर से कुछ लोग डेढ़ लाख की फिरौती मांग रहे हैं। इससे सोमवार रात संगीता देवी पति की तलाश में परिजनों के साथ एसएसआई संजेश कुमार को लेकर कन्नौज पुलिस लाइन पहुंची थीं। रात करीब नौ बजे संगीता देवी ने परिवार के साथ सर्विलांस टीम पर हमला कर दिया था। इसमें सर्विलांस टीम के सिपाही सुधीर कुमार और राहुल घायल हो गए थे। इसी बीच परिजन कृपाल को छुड़ाकर भाग निकले थे। मौके पर मैनपुरी पुलिस के साथ सर्विलांस टीम के बीच मारपीट हो गई थी। घायल सिपाही सुधीर कुमार ने बबलू उर्फ राजेश यादव पुत्र जहान निवासी नगला रमन मैनपुरी, ऋषि यादव पुत्र मनोज निवासी यादव नगर मैनपुरी, मनोज यादव पुत्र हवलदार निवासी जगतापुर मैनपुरी, नेत्रपाल यादव निवासी जगतापुर और कृपाल की पत्नी संगीता देवी समेत दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।
विज्ञापन


मंगलवार रात करीब 12 बजे कोतवाल विनोद कुमार ने आरोपी बबलू, ऋषि कुमार समेत कृपाल उर्फ कल्लू को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद बुधवार दोपहर को तीनों आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया। एसपी अमरेंद प्रसाद सिंह ने बताया कि फरार अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द उन्हें भी जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed