फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The truck crushed the student death

ट्रक ने छात्रा को कुचला, मौत

Tue, 21 Feb 2017 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Tue, 21 Feb 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
The truck crushed the student death
जाम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

जीटी रोड स्थित मंडी समिति के पास तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार छात्रा को कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। नाराज परिजनों व ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। जाम खुलवाने के लिए पुलिस और ग्रामीणों के बीच नोकझोंक हुई। काफी समझाने पर करीब डेढ़ घंटे बाद जाम खुला सका।

विज्ञापन


क्षेत्र के ग्राम निगोह खास निवासी दीपक दिवाकर की बेटी संध्या (15) शहर के प्रभात दुबे गर्ल्स इंटर कालेज में कक्षा 10 की छात्रा थी। मंगलवार सुबह करीब 9 बजे वह साइकिल से कोचिंग पढ़कर लौट रही थी। जीटी रोड पर निगम मंडी के पास पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने संध्या की साइकिल में टक्कर मार दी। वह सड़क पर गिरी तो ट्रक उसे कुचलता हुआ निकल गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


जानकारी पर संध्या के परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गए। गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर दिया। सूचना पर कोतवाल राजबहादुर सिंह भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जाम खुलवाने का प्रयास किया। इस बीच उनकी ग्रामीणों से नोकझोंक हुई। एसडीएम उदयवीर सिंह व नायब तहसीलदार अवनीश कुमार भी घटनास्थल पर पहुंच गए और आक्रोशित ग्रामीणों को समझाया। करीब डेढ़ घंटे बाद हाईवे पर लगा जाम खुल सका। इसके बाद आवागमन सुचारु हो सका। संध्या तीन भाई-बहनों में दूसरे नंबर की थी। पुलिस ने पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed